Breaking News

छात्र नेता कुंदन सिंह ने एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर किया उद्घाटन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए इसे रेगुलर सब्जेक्ट की तरह नियमित एक्टिविटी करानी चाहिए- कुन्दन सिंह छात्रनेता

आजमगढ़। सगड़ी तहसील के खालिसपुर पेट्रोल पंप के 100 मीटर पश्चिम फिजा अंडरम क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें घोसी, नदवा सराय, हाटा बाजार, दोहरीघाट आदि क्षेत्रों सहित लगभग 32 टीमों ने प्रतिभाग किया।
इस एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन छात्र नेता कुन्दन सिंह एवं छात्र नेता जुनैद खान उर्फ सैफ, अर्जुन यादव पूर्व अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। उसके बाद सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि छात्रनेता कुन्दन सिंह ने कहा कि- खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। हमारे देश में खेलों को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती, जितनी शिक्षा को दी जाती है। जिस तरह दिमाग के सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते, लेकिन खेल से यह संभव है।
यहां ध्यान देने वाली बात है कि कई स्कूलों में शिक्षा पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है लेकिन खेलों पर नहीं। कुछ स्कूल तो ऐसे हैं जहां खेल सीमित ही होते हैं। ऐसे में अभिभावक की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्हें अपने स्तर पर ही बच्चों को खेल से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। ऐसे में जरूरत है हमें पढ़ाई के बराबर खेलों को महत्व देना चाहिए। स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए इसे रेगुलर सब्जेक्ट की तरह नियमित एक्टिविटी करानी चाहिए।

उद्घाटन मैच मारूफ़ एंड कंपनी और करहा के बीच संपन्न हुआ। जिसमें मारूफ एंड कंपनी ने दो ओवर में 22 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें करहां की टीम 18 रन ही बना पाई और 4 रन से मारूफ़ एंड कंपनी ने जीत हासिल किया।
फाइनल मैच खुशनवाज़ क्लब खालिसपुर और हामिद क्लब राजूपट्टी के बीच संपन्न हुआ। जिसमें हामिद क्लब राजूपट्टी ने 2 ओवर में 28 रनों का लक्ष्य रखा। जिससे खुशनुमा क्लब खालिसपुर 24 रन ही बना पायी। इस तरह फाइनल मैच हामिद क्लब राजूपट्टी ने अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द सीरीज अरहम खान को चुना गया।
इस दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट देखने वालों की भारी भीड़ जमा रही।
इस दौरान कमेटी के दानिश, मंजीर, कैफ आदिब, मारूफ आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने