आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मेहनाजपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सधीर कुमार सिह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर श्री सुनील चन्द तिवारी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 13.02.2021 को उ0नि0 श्री अतीक अहमद मय हमराह का0 अर्जुन गुप्ता द्वारा तलाश वाछित अभियुक्त करते हुए कस्बा मेहनाजपुर में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सम्बन्धित मु0अ0सं0- 84/19 धारा 363,366 ,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल पुत्र बाढू राम ग्राम विनैकी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह के कस्बा मेहनाजपुर से प्रस्थान कर ग्राम बिनैकी अभियुक्त विशाल के घर पर पहुंच कर दबिश दी गई तो अभियुक्त विशाल अपने घर पर मौजूद मिला जिसको समय 09.50 बजे पुलिस हिरासत में लेकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम विशाल पुत्र बाढू राम ग्राम विनैकी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ बताया । बाद गिरफ्तारी अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
अपराध का तरीका
अभियुक्त द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाना तथा पीडिता के साथ यौन सम्बन्ध स्थापित करना ।
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.सं. 84/19 धारा 363,366 ,376 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
विशाल पुत्र बाढू राम ग्राम विनैकी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 श्री अतीक अहमद थाना-मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. का.अर्जुन गुप्ता थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़