आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मेहनाजपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सधीर कुमार सिह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर श्री सुनील चन्द तिवारी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 13.02.2021 को उ0नि0 श्री अतीक अहमद थाने से प्रस्थान कर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन एवं वाछित अभियुक्तो की गिऱफ्तारी हेतु कस्बा मेहनाजपुर में मौजूद थे कि इगल मोबाइल ड्यूटी पर तैनात कर्मचारीगण का0 नितिन मिश्रा ,का0 अतुल कुमार शुक्ला कस्बा मेहनाजपुर में मिले । पुलिस बल द्वारा आपस में अपराध एवं अपराधियो के सम्बन्ध में बात चीत की जा रही थी कि उसी दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0स0-14/2021 धारा 363,366,506 भादवि व 7/8 पक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है । इस सूचना पर उ0नि0 अतीक अहमद ईगल मोबाइल ड्यूटी में पर तैनात कर्मचारीगण को साथ लेकर अभियुक्त के घर ग्राम महुआपार खजुरिया पर दबिश दी गयी तो अभियुक्त अपने घर पर मौजूद मिला । नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जयदीप पुत्र फौजदार ग्राम महुआपार (खजुरिया) थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया जिसको समय 22.00 बजे गिरफ्तार गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
अपराध का तरीका
अभियुक्त द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाना तथा जान मालकी धमकी देना ।
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.स.14/2021 धारा 363,366,506 IPC व 7/8 पक्सो एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
जयदीप पुत्र फौजदार ग्राम महुआपार (खजुरिया) थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 श्री अतीक अहमद थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2. का.अतुल शुक्ला थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3. का.नितिन मिश्रा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़