Breaking News

मेंहनगर: दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- मेहनगर

आज़मगढ़: दिनांक 16.01.2021को मेहनगर थाना क्षेत्र के वादी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 07/21 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट बनाम अभियुक्त ओमप्रकाश राजभर उर्फ गोलू पुत्र फूलचन्द्र उर्फ फुल्लुर सा0 खजुरी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ बाबत खुद की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध मे पंजीकृत किया गया था । जिसकी विवेचना उ0नि0 शिवप्रसाद मिश्रा के द्वारा सम्पादित की जा रही थी । 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस आधिक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल प्रवेक्षण मे प्र0नि0 प्रशान्त श्रीवास्तव के निर्देशन उ0नि0 शिवप्रसाद मिश्रा मय हमराह मय मुखबीर के प्रस्थान कर मुखबीर द्वारा बताये गये सूचना कि मु0अ0सं0 07/21 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त जयनगर तिराहे पर खडा है तथा कही भागने के फिराक मे है कि मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान जयनगर तिराहे  पर जैसे ही पहुचे तो चौराहे पर खडे व्यक्ति के तरफ इशारा करके मुखबीर हट बढ गया। मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति के पास जैसे ही पुलिस टीम पहुची तो पुलिस को देखकर अभियुक्त हडबडा गया व भागना चाहा कि हमराह कर्मचारीगण की मदद से घेरकर पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम ओमप्रकाश राजभर उर्फ गोलू पुत्र फूलचन्द्र राजभर सा0 खजुरी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ बताया । अभियुक्त को उसके जुर्म अ0सं0 07/21 धारा 363/366 /376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट  का बोध कराते हुए समय करीब 09.50 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 07/21 धारा 363/366/376  भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट 

गिरफ्तार अभियुक्त

ओमप्रकाश उर्फ गोलू पुत्र फूलचन्द्र उर्फ फुल्लुर सा0 खजुरी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 शिवप्रसाद मिश्रा मय हमराहियान के 

और नया पुराने