Breaking News

रानी की सराय: अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-रानी की सराय

आज़मगढ़। दिनाकं- 09.02.2021 को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय रामायण सिंह के नेतृत्व उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव, व0उ0नि0 उदयराज यादव मय पिकेट ड्युटी पर लगे फोर्स के साथ ऊचीगोदाम चौराहे पर आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि अचानक एक व्यक्ति ऊचागांव की तरफ से काफी तेजी से आता हुआ दिखाई दिया कि आते हुए मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को टार्च व हांथ के इशारे से पुलिसवालों द्वारा रोकने का संकेत करते हुए इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल से आता हुआ व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल को सड़क पर ही धीमा करते हुए मोड़कर वापस ऊचागांव की तरफ भागना चाहा कि तब तक पुलिस टीम ने तेजी व फुर्ती से मोटर साइकिल वाले व्यक्ति को लगभग 20-25 कदम दौड़कर पास पहुचकर घेर घार कर पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जितेन्द्र गुप्ता पुत्र किशुन गुप्ता साकिन हलुवाडीह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ बताया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- मु0अ0स0 08/21 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

और नया पुराने