आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। आज दिनांक 14.02.2021 को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा जनपद के समस्त थानों के पैरोकार/ कोर्ट हेड मोहर्रिर तथा थाने के मेस मेनेजर के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया। महोदय द्वारा कोर्ट मोहर्रिर को कोर्ट में कैसे पैरवी की जाए तथा अभियुुक्तो को कैसे सजा दिलवायी जाए के विषय में बताया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा 21 कोर्ट हेड मोहर्रिर को उनके अच्छे कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन के मेस / पुलिस बैरक/ चुनाव सेल/ फिल्ड यूनिट /डाग युनिट का निरीक्षण किया गया।