Breaking News

निजामाबाद: वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना निजामबाद

आजमगढ़: दिनांक 04.01.2021 को इफ्तेखार अद पुत्र जहीर अद सा0 भदूली थाना सिधारी द्वारा अभियुक्तगणों द्वारा षड़यन्त्र करते जाली फर्जी खतौनी के आधार पर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करवाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 02/21 धारा 419,420,467,468,471,102बी भादवि पंजीकृत कराया गया है। 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये  जा रहे अभियान के क्रम मे  पुलिस अधीक्षक नगर  व  क्षेत्राधिकारी सदर  के कुशल निर्देशन  व  प्रभारी निरीक्षक श्री शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में  व0उ0नि0 मय राहीयान के देखभाल क्षेत्र मे मामूर था
कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त के नामजद व वांछित आरोपी रविन्द्र पुत्र बहादुर राम सा0जगदीशपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ तहसील निजामाबाद पर गाड़ी का इन्तजार कर रहा हैं  पुलिस बल द्वारा तहसील निजामाबाद पर पहुचकर खड़े व्यक्ति के और नजदीक पहुचे तो  पुलिस कर्मियो को देखकर भागने लगा कि  राही फोर्स की मदद से उस व्यक्ति को पकड़ लिया तथा नाम पता पूछते हुए उसकी जामा तलाशी ली गयी तो उन्होने अपना नाम रबिन्द्र पुत्र बहादुर राम सा0 जगदीशपुर थाना फूलपुर आजमगढ  बताया कि पूर्ण विश्वास होने पर कि मु0अ0सं0- 02/21 धारा 419,420,467,468,471,102बी भादवि  के नामजद व वांछित अभियुक्त हैं को कारण गिरफ्तारी बताकर मा0 उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया।  अभियुक्तॉ उपरोक्त का मा0न्यायालय चालान किया गया।

और नया पुराने