Breaking News

सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर से 65 वर्षीय किसान की मौत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के बड़े गांव पुनापार निवासी भुवनेश्वरी सिंह पुत्र भगवती सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष की रविवार शाम साढ़े आठ बजे के बड़ागांव पुनापार के पास सड़क पार करते समय जीयनपुर की तरफ से आ रही पिकअप की टक्कर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। वही लाटघाट के पास पिकअप गाड़ी सहित ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौत की सुचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

और नया पुराने