आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आज़मगढ़: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व द्वारा आजमगढ़ के लोकप्रिय नेता सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू को उत्तर प्रदेश का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुनः बनाए गया है।
इस दौरान अखिलेश मिश्रा का कहना है कि- भारतीय जनता पार्टी का मै एक सिपाही हूँ, पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है, मै उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करूंगा।मै एक कार्यकर्ता होने के नाते अपने सभी कार्यकर्ता के साथ कदम से कदम मिला कर चलने का प्रयास किया हूँ और करता भी रहूंगा। मैं अपने प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूँ। मुझ पर संगठन ने जो विश्वास किया है उसमे मै पार्टी को निरंतर मजबूत करने का पूरा प्रयास करता रहूंगा।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल का कहना था कि- हम सबको इस बात की खुशी है कि हमारे लोक प्रिय नेता अखिलेश मिश्रा को पुनः कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।जिससे पूरे नगर में हर्षोल्लास है। जिसमे मुख्य रूप से धर्मेंद्र सिंह, राजन उपाध्याय, अमन गर्ग, धर्मवीर चौहान, मनोज बौद्ध, अवनीश चतुर्वेदी, शेखर लाल श्रीवास्तव, पंकज मोदनवाल, मुंशी निषाद, संतोष चौहान, रमेश चंद्र सैनी, आदर्श शुक्ला, अच्छेलाल साहू, अभिषेक गुप्ता, सौरभ सिंह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




