Breaking News

डीआईजी आजमगढ़ व एसपी आजमगढ़ द्वारा थाना मुबारकपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 15.03.2021 को पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा थाना सरायमीर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा मालखाना, शस्त्रागार, कार्यालय के समस्त रजिस्टर व थाना परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया तथा थाने में तैनात पुलिसकमियों से असलहा टेस्ट करवाया गया तथा थाने पर तैनात पुलिसकमियों की समस्याओं को महोदय द्वारा सुना गया। निरीक्षण उपरान्त महोदय द्वारा थाना स्थानीय के सम्भ्रान्त लोगों के साथ अगामी चुनाव के सम्बन्ध में बैठक की गई।
 इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर व थाना मुबारकपुर के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
डीआईजी व पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण द्वारा मुबारकपुर कस्बा में फूट-पेट्रोलिंग की गयी। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा फूट-पेट्रोलिंग के दौरान सड़क जाम कर प्रचार करने व प्रेशर हॉर्न बजाते 02 वाहनो को सीज किया गया ।

और नया पुराने