Breaking News

क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर बोले समाजसेवी नेहाल मेंहदी-दुनिया में खेल कौमी एकता की मिसाल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 आज़मगढ़: ज़िले के नगर पंचायत जीयनपुर के कुरैश नगर में शनिवार को डे अंडरआर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का अयोजन किया गया जिसमें कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग लिया । वही डे अंडर आर्म क्रिकेट कुरैश नगर टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल  मुकाबला डीजे क्लब बनाम अमूवारी के बीच खेला गया, डीजे क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में 28 रन बनाए , वही जवाबी पारी खेलने उतरी अमूवारी की टीम ने एक गेंद शेष रहते ही 29 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
वही दूसरा सेमीफ़ाइनल मुकाबला  लाटघाट बनाम टड़वा बासुपार के बीच खेला गया । जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टंडवा बासुपार की टीम ने 2 ओवर में 19 रन बनाए, वही जवाबी पारी खेलने उतरी लाटघाट की टीम ने 20 रन बनाकर मैच को जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 
डे अंडरआर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लाटघाट बनाम अमूवारी के बीच खेला गया। जिसमे लाटघाट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाए वही जवाबी पारी खेलने उतरी अमूवारी की टीम ने 24 रन बनाकर फाइनल मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

वही डे अंडरआर्म क्रिकेट टूर्नामेंट कुरैश नगर का समापन करने पहुँचे समाजसेवी सैय्यद नेहाल मेंहदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का समापन किया। और कहा कि इस प्रकार के मैच के आयोजन से लोगों में खेल भावना का विकास होता है। नेहाल मेंहदी ने कहा कि- खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। हिंदुस्तान में यही नहीं पूरी दुनिया में खेल कौमी एकता की मिसाल है खेल से एकता का संदेश जाता है। इस दौरान कमेंट्री करके अज्जू कुरैशी ने सबका दिल जीत लिया। 
इस दौरान कमेटी से सरफ़राज़ कुरैशी, राशिद कुरैशी, परवेज़, सोनू, अज्जू, अमन ,वैस , मोजाहिद, फ़ैज़, अबूबकर, कसिम,एनाम,आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने