आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना गम्भीरपुर
आज़मगढ़: आगामी त्रिस्तरिय पंचायत चुनाम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,वारंटी,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थ/अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 शंकर कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुखविर से प्राप्त सूचना कि एक व्यक्ति नाजायज गाँजा लेकर श्रीरामगंज बजार मे सड़क किनारे खड़ा है । इस सूचना पर तत्काल उ0नि0 शंकर कुमार यादव मय हमराह द्वारा मौके पर पहुँचकर श्रीरामगंज बाजार से एक व्यक्ति को 1 किलो 250 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ समय करीब 19.45 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पूछा गया तो अपना नाम संदीप गौड़ पुत्र शीत बसंत गौड़ निवासी चौकी दौना थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ बताया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 59/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
संदीप गौड़ पुत्र शीत बसंत गौड़ निवासी चौकी दौना थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0- 59/21 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
01 किलो 250 ग्राम नाजायज गाँजा ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 शंकर कुमार यादव चौकी प्रभारी गोसाई की बजार थाना गंभीरपुर आजमगढ़ ।
2. हे0का0 मनोज कुमार सिंह चौकी गोसाई की बजार थाना गंभीरपुर आजमगढ़ ।
3. का0 सुनील कुमार चौकी गोसाई की बजार थाना गंभीरपुर आजमगढ़ ।
4. का0 रघुबीर यादव चौकी गोसाई की बजार थाना गंभीरपुर आजमगढ़।
