Breaking News

अहरौला: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अहरौला

आज़मगढ़: आगामी त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत *पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थो/अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 01.04.2021 को उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराहियान द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त आनन्द सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ केदारपुर नहर पुलिया पर समय 23.10 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-49/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

आनन्द सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी

एक अदद नाजायज तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 49/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला  जनपद आजमगढ ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 बीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने