आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़: आज दिनाक 02.04.2021 को उ0नि0 संजय़ कुमार सिह मय हमराह हे0का0 योगेन्द्र कुमार यादव व का0 अभय प्रताप सिंह द्वारा वांछित,वारंटी व ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु ग्राम सरायमोहन मे मौजूद थे कि मुखबीर ने सूचना दिया कि वांरटी गुड्डू पुत्र पंचम मुसहर सा0 सरायमोहन थाना बरदह जनपद आजमगढ अपने घऱ पर ही मौजूद है । इस सूचना पर उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह के गुड्डू उक्त के घऱ पर पहुचा तो देखा कि घर के बाहर एक व्यक्ति चारपाई पर बैठा मिला । नाम व पता पूछा गया तो उसने अपना नाम गुड्डू पुत्र पंचम मुसहर सा0 सरायमोहन थाना बरदह जनपद आजमगढ बताया जिसको माननीय न्यायालय अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0 8 आजमगढ द्वारा निर्गत वारण्ट धारा 8/22 एनडीपीएस से अवगत कराकर समय करीब 06.30 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
