Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो अभियुक्त गिफ्तार, 09 बाइक, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-कोतवाली

आज़मगढ़:- पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा अपराध नियंत्रण तथा अवैध असलहो व अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री निष्ठा उपाध्याय के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता निकट पर्यवेक्षण में उ0नि0 विनय कुमार दुबे व उ0नि0 संजय तिवारी मय हमराह का0 पवन यादव, का0 विकास कुमार, का0 अमरजीत निषाद, का0 अरबिन्द राम, का0 संजय वर्मा व का0 अप्पु कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20.05.2021 को रात्री में समय करीब 21.10 बजे गुलामी का पूरा से अइनिया जाने वाले मार्ग पर एस.के. मैरेज हाल के आगे कबरिस्तान से पहले दो नफर अभियुक्तों क्रमशः- 1. अनीष सिंह पुत्र बोधी सिंह निवासी ग्राम बिजौरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़  2. आदर्श   कुमार सिंह पुत्र श्री भीम सिंह निवासी ग्राम कल्याणपुर बरौली थाना महराजगंज जनपद अयोध्या को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद नजायज देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । साथ ही उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गयी 09 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पर मु0अ0सं0 146/2021 धारा 307,419,420,411 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ व मु0अ0सं0 147/2021 धारा 3/ 25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 146/2021 धारा 307,419,420,411 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 147/2021 धारा 3/ 25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1. 09 अदद चोरी की मोटर साइकिल 
2. एक अदद नजायज तमन्चा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा व एक अदद फायरशुदा खोखा कारतूस 315 बोर 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

1.अनीष सिंह पुत्र बोधी सिंह निवासी ग्राम बिजौरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. आदर्श कुमार सिंह पुत्र श्री भीम सिंह निवासी ग्राम कल्याणपुर बरौली थाना महराजगंज जनपद अयोध्या 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण

1. उ0नि0 विनय कुमार दुबे चौकी प्रभारी पहाड़पुर थाना कोतवाली आजमगढ़
2. उ0नि0 संजय तिवारी चौकी प्रभारी एलवल थाना कोतवाली आजमगढ़
3.का0 पवन यादव थाना कोतवाली आजमगढ़
4. का0 विकास यादव थाना कोतवाली आजमगढ़
5. का0 अमरजीत निषाद थाना कोतवाली आजमगढ़
6. का0 संजय वर्मा थाना कोतवाली आजमगढ़
7. का0 अप्पु कुमार थाना कोतवाली आजमगढ़
8. का0 अरबिन्द राम थाना कोतवाली आजमगढ़

और नया पुराने