आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-अहरौला
जनपद में थाना पवई एवं दीदारगंज में जहरीली शराब पीने से हुई मौतो के सम्बन्ध में थाना पवई मे मु0अ0सं0 58/21 धारा 419/420/467/468/471/272/273/120-B भादवि व 60Aआबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
आज़मगढ़:- पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं थाना क्षेत्र में अपमिश्रित शराब पीने से हुई मौतो में सलिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु दिये गये कड़े निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 21.05.2021 को थानाध्यक्ष अहरौला मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0-58/21 से सम्बन्धित अभियुक्तो की गिरफ्तारी एव अवैध शराब की बरामदगी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम फुलवरिया के पास से एक नफर अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र रामधनी गुप्ता निवासी मित्तूपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को एक अदद कट्टा 0.315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर के साथ समय लगभग 05.10 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके उपर पूर्व में ही 25 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित है । अवैध असलहे की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 72/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 72/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 58/21 धारा 419/420/467/468/471/272/273/120-B भादवि व 60Aआबकारी अधिनियम थाना पवई जनपद आजमगढ ।
2.मु0अ0सं0 72/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
बृजेश कुमार पुत्र रामधनी गुप्ता निवासी मित्तूपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 34 बर्ष
बरामदगी
एक अदद कट्टा 0.315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ,उ0नि0 जावेद अख्तर, हे0का0 अरविन्द सिंह, हे0का0 मनीष कुमार यादव, का0 शिवम कुमार, रि0 म0का0 संन्ध्या सिंह
थानाध्यक्ष पवई बृजेश सिंह मय, उ0नि0 बीरेन्द्र यादव, का0 राहुल पाल ,का0 कृष्ण कुमार, महिला का0 कंचन पाण्डेय
नोटः- गिरफ्तार अभियुक्त बृजेश पर पुर्व में ही पुलिस अधीक्षक आजमगढ द्वारा 25,000/- रूपये का ईनाम भी घोषित है ।
