आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित/ वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में दिनांक- 26.06.2021 को प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह मय हमराह द्वारा आदेश के क्रम में 02 नफर वारंटी 1. शहजाद पुत्र सज्जू 2. मेराज पुत्र राजु उर्फ रज्जू निवासीगण पठानटोला कस्बा व थाना सरायमीर आजमगढ़ संबंधित मु0अ0सं0 140/20 धारा 364,147,149,323,504 भादवि को मा0 न्यायालय द्वारा प्राप्त वारण्ट के आदेश के अनुपालन में अभियुक्तगण को मुखबिर खास की सूचना पर खुदादादपुर तिराहे से समय करीब 9.30 बजे कारण गिरफ्तारी बताकर गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. शहजाद पुत्र सज्जू निवासी पठानटोला कस्बा व थाना सरायमीर आजमगढ़
2. मेराज पुत्र राजु उर्फ रज्जू निवासी पठानटोला कस्बा व थाना सरायमीर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह थाना निजामाबाद, आजमगढ़
2. का0 नीरज कुमार थाना निजामाबाद, आजमगढ
3. का0 विक्रान्त कुमार थाना निजामाबाद, आजमगढ़
4. का0 हर्षित कुमार थाना निजामाबाद, आजमगढ़
5. म0का0 पुष्पलता सिंह थाना निजामाबाद, आजमगढ़
