आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना पवई
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष पवई के पर्यवेक्षण में उ0नि0 सुनील कुमार सरोज चौकी प्रभारी मित्तुपुर उ0नि0 मनोज कुमार विश्वकर्मा के द्वारा मय हमराहियान के अपराध एवं अपराधियों तथा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंगव मादक पदार्थो की बरामदगी एवं वांछित अभियुक्ततो की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम देखभाल क्षेत्र करते हुए बह्द ग्राम चकिया (सुलेमापुर) निर्माणाधीन हाईवे पुलिया के नीचे पहुंचे थे कि मैनुद्दीनपुर गांव की तरफ से एक मोटर सायकिल आती हुई दिखाई दी जिसे पास आने पर रोकने का ईशारा किये कि मोटर सायकिल पर सवार व्यक्तियों ने पुलिस टीम को अचानक एकाएक पीछे की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास किये कि सड़क पर पड़े कीचड़ में मोटर सायकिल फिसल गई और मोटर सायकिल पर सवार दो व्यक्ति मोटर सायकिल सहित गिर गये कि पुलिस टीम द्वारा मोटर सायकिल से गिरे दोनों व्यक्तियों को मोटर सायकिल सहित पकड़ लिये गये। पकड़े गये व्यक्तियों का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सुनील कुमार यादव उर्फ डब्लू यादव पुत्र तिलकधारी यादव निवासी ग्राम अम्बारी हाजीपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया तथा दूसरे ने अपना नाम सूरज मौर्या S/O बाबूराम मौर्या निवासी मुत्कल्लीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ बताया दोनो के कब्जे से दो प्लास्टिक की सफेद बोरी मे 10 किग्रा0 नाजायज गांजा बरामद हुआ तथा मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP62AZ9889 अपाची आरटीआर का कागजात तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहे, कारण बताकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही के क्रम में अभियुक्तगणो को समय करीब 03.25 बजे सुलेमापुर हाइवे पुलिया के पास हिरासत पुलिस में लिया गया बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 76/21 धारा 8/20 NDPS Act बनाम1. सुनील कुमार यादव उर्फ डब्लू यादव पुत्र तिलकधारी यादव साकिन अम्बारी हाजीपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ 2. सूरज मौर्या s/o बाबूराम मौर्या साकिन मुतकल्लीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. सुनील कुमार यादव उर्फ डब्लू यादव पुत्र तिलकधारी यादव साकिन अम्बारी हाजीपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
2. सूरज मौर्या s/o बाबूराम मौर्या साकिन मुतकल्लीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 76/21 धारा 8/20 NDPS Act
आपराधिक इतिहास –सुनील यादव के विरूद्ध
1. मु0अ0सं0 157/20 धारा 8/20 NDPS Act थाना पवई जनपद आजमगढ
2. मु0अ0सं0 76/21 धारा धारा 8/20 NDPS Act थाना पवई जनपद आजमगढ
3. मु0अ0सं0 153/17 धारा 392 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ
4. मु0अ0सं0 157/18 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधि0 थाना बरदह जनपद आजमगढ
5. मु0अ0सं0 583/17 धारा 379 भादवि थाना खेता सराय जनपद जौनपुर
6. मु0अ0सं0 585/17 धारा 392 भादवि थाना खेता सराय जनपद जौनपुर
7. मु0अ0सं0 1106/17 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधि0 थाना खेता सराय जनपद जौनपुर
8. मु0अ0सं0 657/17 धारा 307,419,420,467,468,471 भादवि थाना चंदवक जनपद जौनपुर
9. मु0अ0सं0 658/17 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना चंदवक जनपद जौनपुर
10. मु0अ0सं0 136/15 धारा 406 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
बरामदगी
10 किग्रा0 अवैध गांजा
एक अदद मो0सा0 वाहन संख्या UP62AZ9889 अपाची आरटीआर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 सुनील कुमार सरोज
2. उ0नि0 मनोज कुमार विश्वकर्मा
3. हे0का0 संतोष चतुर्दवेदी
4. का0 संजीव यादव
5. का0 विवेक शाहू
6. का0 केशर यादव
