Breaking News

एक बार फिर कालिकापुर के बाहे में डाले जाल में फंसा अजगर, हिम्मती युवकों ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

एक दिन पहले भी लगाए गए फंदे में फंसा पड़ा था एक अजगर।

आजमगढ़: जिले की सगड़ी तहसील के ग्रामसभा तुरकौली स्थित कालिकापुर के बाहे में मछली मारने के लिए गांव के ही कुछ लोगों द्वारा लगाए गए फंदे में अभी कल ही एक अजगर फस गया था जिसको गांव के ही कुछ हिम्मती लोगों ने निकालकर केशवपुर जंगल में छोड़ आए थे। लेकिन आज फिर वहीं पर लगाए फंदे में एक और अजगर फँसा मिला। शनिवार को सुबह मछली पकड़ने आये लोगों ने जाल को खींचा तो उसमें अजगर फंसा हुआ था। अजगर फंदे से बार-बार निकलने का प्रयास कर रहा था, लेकिन निकल नही पा रहा था। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। गांव के कुछ हिम्मती युवकों ने किसी तरह जाल काट कर उसे बाहर निकाला और अजगर को बोरे में भरकर केशवपुर जंगल में छोड़ने के लिए चले गए।
 ग्रामीणों ने अनुसार- अभी कल ही मछली पकड़ने के लिए लगाए फंदे में एक अजगर फसा मिला था। जिसको बड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर केशवपुर जंगल में छोड़ा गया। लेकिन आज फिर वही कहानी दोहराई गई जब सुबह मछली पकड़ने के लिए आये तो मछली की जगह अजगर फंसा मिला। किसी तरह हिम्‍मत करके अजगर को फंदे से निकालकर बोरे में भर कर गांव के लोगों ने उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वहीं क्षेत्र में मछली पकड़ने के फंदे में अजगर के फंसा होने की चर्चा दिन भर रही।

और नया पुराने