आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: रौनापार पुलिस ने करखिया जमीलपुर मोड़ के पास से गैंगेस्टर आरोपित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति पर जहरीली शराब बेचने के मामले में 2016 में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
रौनापार थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय ने बताया कि- पकडा गया अभियुक्त विक्रम यादव पुत्र जयकरन यादव निवासी ग्राम ककरही जसकरण थाना बिलरियागंज आजमगढ़ का निवासी है, जो जहरीली शराब का धंधा करने में काफी दिनों से लिप्त था। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को इसे गिरफ्तार कर लिया गया।
रौनापार थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर केवटहिया में ही 2016 मे जहरीली शराब पीने से डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हुई थी।
