आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
लगाई न्याय की गुहार।
आज़मगढ़: अजमतगढ़ ब्लॉक के सुख दत्त नगर के नवनिर्वाचित प्रधान सुनील कुमार ने विपक्षियों द्वारा दबाव बनाकर निर्विरोध नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ से पूर्व ही इस्तीफा दिलाने की अफवाह व धमकी से भयभीत होकर उपजिलाधिकारी सगड़ी के यहां पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई ।
उन्होंने कहा कि विपक्षियों द्वारा निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों पर दबाव बनाकर प्रार्थी को भयभीत करने व ग्राम विकास कार्य मे अवरोध उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे रोका जाना चाहिए।
पीड़ित के साथ पत्रक देने पहुंचे भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने कहा कि- शपथ के पूर्व इस्तीफा कैसे हो सकता है पीड़ित को सिर्फ भयभीत और परेशान किया जा रहा है आज उप जिलाधिकारी से इसी संदर्भ में बात करने आए।
उपजिलाधिकारी सगड़ी ने प्रेस प्रतिनिधियों से बताया कि मामला संज्ञान में आया है की जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इसके बावत जब बीडीओ अजमतगढ़ इरशाद अहमद से पूछा गया तो उन्होंने कहा यह सब गवई राजनितिक अफवाह है सदस्यों का कोई इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। नवनिर्वाचित सदस्यों और प्रधान का कल शपथ ग्रहण समारोह होगा।
इस अवसर पर बेचू यादव वह गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।