Breaking News

देवगावँ: अवैध गांजा व चोरी की मोटसाईकिल के साथ दो गाजां तस्कर गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-देवगांव।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एव अपराधियो के विरूद्ध विशेष  रुप से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आजमगढ़ पुलिस को मिली सफलता
दिनाँक 11.06.2021 को  प्रभारी निरीक्षक थाना देवगांव के नेतृत्व में उ0नि0अनिल कुमार सिंह ,उ0नि0 त्रिभुवन सिंह मय राह के रोकथाम जुर्म-जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन आमा महुआ मोड पर कर रहे थे कि लहुआ , लालगंज रोड से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति लालगंज की तरफ से आ रहे थे जो पुलिस वाले को अचानक देखकर गाडी पीछे मोडने का प्रयास किये कि राही कर्म0गण की मदद से दोनो व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित पकड लिया गया पकडे गये व्यक्ति का क्रमशः नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपने नाम सोनू कुमार पुत्र अरुण कुमार नि0 उपेन्दा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ व दूसरे ने संदीप कुमार पुत्र तीर राम नि0 हैवतपुर डुमाव मौजा मस्तवानी थाना तरवां आजमगढ़ बताया दोनो से पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछा गया तो दोनो ने बताये कि  लोगो के पास नाजायज गाजा था जिसके वजह  लोग पकडे जाने के डर से भागने का प्रयास कर रहे थे । सोनू कुमार उपरोक्त की जामा तलाशी लीगयी तो पिट्टू बैग से 01 किलो 100 ग्राम गाजा मिला तथा संदीप कुमार उपरोक्त की जामा तलाशी ली गयी तो काले रंग के पिट्टू बैग से 01 किलो 100ग्राम गाजा मिला तथा मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस वरंग काली विना नम्बर के बैध पेपर मांगा गया तो दोनो ने सामुदायिक रुप से बताये कि साहब वर्ष 2018 मे लालगंज वाईपास से  दोनो ने मिलकर चोरी किये थे जिसके इंजन नम्बर का अवलोकन किया गया तो इंजन नम्बर HA10AGHHCB0389, चेचिस नम्बर MBLHAR089HHC4625 है । जिससे नियामानुसार बजाफ्ता वकायदा समय करीब 18.10 बजे सोनू कुमार , संदीप कुमार को पुलिस हिरासत में लिया गया । उक्त दोनो के विरुद्ध दिनाँक 10.06.2021 को मु0अ0स 97/2021 धारा 41/411/414 भादवि व 8/20 एनडीपीएक्ट थाना स्थानीय पर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार किया जा रहा है  । 

अभियोग पंजीकृत– मु0अ0सं0 97/2021 धारा 41/411/414 भादवि व 8/20एनडीपीएस एक्ट

गिरफ्तारी का स्थान -   आमा महुआ , दिनांक घटना 10.06.2021

गिरफ्तार शुदा व्यक्ति का नाम पता—

(1) सोनू कुमार पुत्र अरुण कुमार नि0 उपेन्दा थाना देवगाँव आजमगढ़ 
(2) संदीप कुमार पुत्र तीर राम नि0 हैवतपुर डुमाव मौजा मस्तवानी थाना तरवां आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम –

(1)उ0नि0 अनिल कुमार सिंह चौकी प्रभारी लालगंज थाना देवगांव आजमगढ़ 
(2) उ0नि0 त्रिभुवन सिंह चौकी प्रभारी पल्हना थाना देवगाँव आजमगढ़ 
(3) का0 राहुल कुमार यादव चौकी पल्हना थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
(4) का0सदानन्द शाह चौकी लालगंज थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
(6) का0 दीनदयाल चौकी लालगंज थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 

और नया पुराने