आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव विधायक नफ़ीस अहमद के नेतृत्व में जमकर किया तहसील पर प्रदर्शन।
बघ्घी से पहुंचे शंकर यादव गैस सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन।
आज़मगढ़: --सगड़ी तहसील पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, गोपालपुर विधायक नफीस अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंच कर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार पंचायत चुनाव में लोकतंत्र का हनन महंगाई आदि को लेकर तहसीलदार सगड़ी बृजेन्द्र कुमार उपाध्याय को विभिन्न मांगों के समर्थन में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौपकर कर सरकार पर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा 10:00 बजे से धीरे-धीरे तहसील पर पहुंचने का क्रम जो शुरू हुआ वह 12:00 बजे के आसपास दोनों ही विधानसभाओं के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी नेता शंकर यादव द्वारा बग्गी पर बैठकर सिर पर गैस सिलेंडर रखकर जमकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस के लोग मौजूद थे ।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए, एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य एम एस पी की गारंटी दी जाए प्रदेश में किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान 15 हजार करोड़ रुपए तत्काल दिये जाएं ,किसानों के ऊपर जो काला कानून थोपा जा रहा है उसको तत्काल वापस लिया जाए, बढ़ती महंगाई डीजल पेट्रोल रसोई गैस खाद बीज कीटनाशक दवाएं कृषि यंत्र पर रोक लगाई जाए।
गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने कहा कि बेरोजगारो नौजवानों को रोजगार दिया जाए उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर रोक लगाई जाए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज करना तत्काल बंद किया जाए तथा उत्पादन पर रोक लगाई जाए।
समाजवादी नेता शंकर यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, आम आदमी परेशान है, गरीबों को न्याय नही मिल पा रहा है।2022 कि चुनाव में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी और हम समाजवादी के लोग अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे।
गोपालपुर विधानसभा सपा नेता सुभाष यादव ने कहा जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में हुई धांधली एवं हिंसा की जांच कराई जाए जांच में पाए गए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पुनः मतदान कराए जाएं पत्रकारों के ऊपर लगातार हो रहे हमले और हत्याओं पर रोक लगाई जाए।
सपा नेता ऊधम सिंह राठौर ने कहा कि- यह सरकार आम लोगों को महंगाई भ्रष्टाचार आदि में ढकेल रही है। वही पंचायत चुनाव में जिस तरह से भाजपा की सरकार द्वारा लोकतंत्र का हनन किया गया ।वह प्रदेश के लिए व देश के लिए काफी हानिकारक साबित हो रहा है।
सपा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे संगठित अपराध को अविलंब बंद किया जाए प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए कोरोना का हाल में सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव , विधायक नफीस अहमद , पूर्व विधायक अभय नरायन पटेल, शंकर यादव, असद इद्रीश,शमा वसिम,पारसनाथ सोनकर, हरिशंकर यादव, जय राम सिंह पटेल, श्रीकांत यादव, दीपक यादव, सुभाष यादव, मसऊद मिर्जा बेग,ओम प्रकाश राय, युसूफ खान, शिवसागर यादव, बबलू यादव, डाक्टर हरिराम यादव,बृजेश यादव, आदि लोग मौजूद थे।