आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 12 जुलाई-- नेहरू हाल के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष, जिला पंचायत विजय यादव को शपथ दिलायी गयी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष, विजय यादव द्वारा 84 नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलायी गयी।
इस अवसर पर मा0 विधायकगण एवं जन प्रतिनिधि सहित मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत आजमगढ़, उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराकर गाँवों को बना रही है स्वच्छ और स्वस्थ
आजमगढ़ 12 जुलाई-- स्वच्छता का सम्बन्ध स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। जहाँ सफाई रहती है, वहाँ बीमारियों के कीटाणु नहीं आते और व्यक्ति, परिवार, समाज स्वस्थ रहता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में पंचायतीराज विभाग प्रदेश के समस्त ग्राम पंचायतों में एक-एक सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का अमलीजामा पहना रहा है। इन सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य है कि जिन लोगों के पास व्यक्तिगत शौचालय नहीं है, वे इसका उपयोग कर सकते हैं। इन सामुदायिक शौचालयों के निर्माण से गाँवों में गन्दगी नहीं होगी और गाँव स्वच्छ रहेंगे।
प्रदेश के गोरखपुर जनपद के 1294 ग्र्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। 1145 सामुदायिक शौचालयों का जियो टैग किया जा चुका है। 119 सामुदायिक शौचालय का निर्माण अंतिम चरण में है। इस महीने के अंतिम सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा। सामुदायिक शौचालयों में पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए रनिंग वाटर टैंकों का निर्माण कराया गया है। सामुदायिक शौचालयों का निर्माण ग्राम पंचायत की भूमि पर ऐसे स्थान पर बनाया जा रहा है जहाँ लोग उपयोग कर सकें। अक्सर गॉवों में वर्षात, ठन्डी, कुहरा या गर्मी जहाँ फसले कटने के बाद जमीन खाली रहने के कारण लोग शौचालय नहीं जाते, पेट खराब होने, जैसी तत्काल शौचालय की आवश्यकता पड़ने पर यह शौचालय उपयोग में आता है। गाँवों के लोगों को शौचालय की पूरी सुविधा देने के लिए ही प्रदेश सरकार सामुदायिक शौचालयों का निर्माण करा रही है।
प्रदेश सरकार ने सामुदायिक शौचालयों में स्वच्छता बनाए रखने और रखरखाव का दायित्व राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में गठित महिला स्वयं सहायता समूह को दिया गया है। यह महिला स्वयं सहायता समूह हर गाँव में एक महिला केयर टेकर की नियुक्ति भी करेगा। जिसे 06 हजार रू0 मासिक मानदेय दिया जायेगा। इन्हीं महिला केयर टेकर के पास शौचालय का मेंटीनेंस का जिम्मा भी होगा, जिसके रखरखाव सामग्री आदि हेतु 03 हजार रू0 अतिरिक्त दिया जायेगा।
जहां पर यह समूह गठित नहीं है, वहां की ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी की नियुक्ति कर देखरेख किया जायेगा। शौचालय की सफाई व्यवस्था बनाए रखने और रखरखाव के लिए ग्राम पंचायत हर माह तीन हजार रूपये भी महिला स्वयं सहायता समूह को अतिरिक्त के रूप में दिया जायेगा। यह धनराशि 15वें वित्त आयोग से ग्राम पंचायतें खर्च करेंगी और दो किस्तों में प्रदान किया जाएगा। सामुदायिक शौचालयों का सिर्फ वही ग्रामीण इस्तेमाल कर सकेंगे जिनके घर शौचालय नहीं हैं। सामुदायिक शौचालय शुरू हो जाने से गाँव के बाहर होने वाली गंदगी पर लगाम लगेगी।
अल्पसंख्यक वर्ग के युवक एवं युवतियों को रोजगार हेतु न्यूनतम 01 लाख व अधिकतम 20 लाख तक की परियोजना।
आजमगढ़ 12 जुलाई-- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने बताया कि उ0प्र0 वित्तीय एवं विकास निगम लि0 लखनऊ द्वारा संचालित टर्म लोन योजना के अन्तर्गत अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिक्ख, इसाई, बौद्ध, पारसी, एवं जैन) समुदाय के युवक एवं युवतियों को रोजगार हेतु न्यूनतम 01 लाख व अधिकतम 20 लाख तक की परियोजनाओं (एग्रीकल्चर एण्ड एलाइड, टेक्निकल ट्रेड्स, स्माल बिजनेस, आर्टिजन एवं ट्रान्सपोर्ट एण्ड सर्विस सेक्टर) पर 06 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा तथा उ0प्र0 अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लि0 द्वारा संचालित शैक्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत प्रोफेशनल एवं जॉब ओरियण्टेड पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र/छात्राओं को रू0 20 लाख तक शैक्षिक ऋण, अधिकतम 04 लाख प्रतिवर्ष के दर से ऋण दिया जायेगा। उक्त ऋण प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु दिनांक 09 जुलाई 2021 समय शाम 05 बजे तक निर्धारित किया गया था, जिसे अब बढ़ाते हुए दिनांक 31 जुलाई 2021 तक किया जा रहा है। उक्त तिथि के पश्चात किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।
उक्त दोनों ऋण योजनाओं के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आजमगढ़ से प्राप्त की जा सकती है। शैक्षिक ऋण के सम्बन्ध में किसी प्रकार की जानकारी मो0नं0 9415579204 पर प्राप्त की जा सकती है।
आज़मगढ़: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कार्यकर्ताओ ने रजादेपुर में किया जोरदार स्वागत।
आज़मगढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लालू का आज आजमगढ़ जनपद के गोधरा गांव जाते समय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजादेपुर बाजार में दोपहर लगभग 1 बजकर 40 मिनट पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश रहा। सुबह 10:00 बजे से ही कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रहे, और दोपहर 1:00 बजे तक हजारों कार्यकर्ताओं को स्वागत करने के लिए भीड़ लग गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश रहा। सुबह 10:00 बजे से ही कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रहे, और दोपहर 1:00 बजे तक हजारों कार्यकर्ताओं को स्वागत करने के लिए भीड़ लग गई।
दोपहर को जब वह रजादेपुर पहुंचे तो जिंदाबाद के नारों के साथ फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया और उसके बाद उनका काफिला अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गया। इस दौरान स्वागतकर्ताओं में अजीत राय, मुकेश राय, राना खातून, महताब आलम, अरविंद जैसवार, आशुतोष द्विवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।