Breaking News

कतई नहीं बचेंगे अनुसूचित जाति पर जुल्म करने वाले अधिकारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कांग्रेस पूरी तरह से पीड़ितों के साथ खड़ीरहेगी। 

आजमगढ़: कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा है कि- अनुसूचित समाज पर जुल्म करने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्रदेश सरकार को कार्रवाई करनी ही होगी। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस समाज के साथ खड़ा है और न्याय दिलाकर ही दम लेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह का उत्पीड़न पलिया गांव में पुलिस के द्वारा किया गया है वह बड़े बड़े अपराधियों के साथ भी नहीं होता है।
 दलित, शोषित और पिछड़े समाज पर जानबूझकर प्रदेश सरकार द्वारा इस तरह का जुल्म कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, जिला अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अमरेश गौतम, जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, जिला महासचिव अजीत राय सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरने में बैठकर समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

और नया पुराने