Breaking News

साइबर थाना: बैंक खाते से 02 लाख पचास हजार रुपये निकालने वाला अभियुक्त जनपद मऊ से गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

साइबर थाना आजमगढ

आज़मगढ़:  दिवाकर गिरी निवासी पडरी थाना रानीपुर मऊ़ ने साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ में सूचना दिया कि मैं अपने इलाहाबाद बैंक खाते से पैसा निकालने गया तो ज्ञात हुआ कि आधार कार्ड के माध्यम से मेरा कुल दो लाख पचास हजार रु0 ग्राहक सेवा केन्द्र एजेन्ट द्वारा वर्ष 2019 में निकाल लिए गये हैं, जिसकी जानकारी बाहर रहने के कारण मुझे अब हुई हैं। वादी के सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 11/2021 धारा 419, 420 भादवि व 66 डी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया।
उक्त अपराध के सफल अनवारण हेतु उच्चाधिकारियो के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तो उक्त अभियोग की विवेचना से अभियुक्त अकिंत कुमार सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी ग्राम बनपोखरा थान मधुबन जनपद मऊ का नाम प्रकाश में आया जिसके द्वारा अपने ग्राहक सेवा केन्द्र पर आये शिकायतकर्ता का धोखे से फार्म पर अगूंठा लेकर बायोमैट्रिक क्लोन बनाकर साइबर ठगी की गयी।
प्रकाश में आये अभियुक्त को साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा आज दिनांक 20.08.2021 को समय 07.30 बजे अभियुक्त अकिंत कुमार सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी ग्राम बनपोखरा थान मधुबन जनपद मऊ को सिपाह तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद मा0 न्यायालय सी0जे0एम0 आजमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा हैं।

अभियुक्त का विवरण

अकिंत कुमार सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी ग्राम बनपोखरा थान मधुबन जनपद मऊ।

अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0 11/2020 धारा 419, 420 भादवि व 66 डी आई0टी0 एक्ट साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. निरीक्षक राजेश यादव, प्रभारी साइबर थना आजमगढ
2. का0 मनीष सिंह, साइबर थाना आजमगढ़
3. का0 एजाज खां साइबर थाना आजमगढ़

और नया पुराने