Breaking News

वर्ष 2021-22 के लिए गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव संस्तुति सहित आख्या उपलब्ध कराने की अपेक्षा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 11 अगस्त- अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन नरेन्द्र सिंह ने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटों से कहा कि वर्ष 2021-22 के लिए गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु जनपद से पात्र महानुभावों/संगठनों का नामांकन प्रस्ताव संस्तुति सहित आख्या उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गयी है। उन्होने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटों से कहा कि अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त का प्रचार प्रसार कराते हुए प्राप्त आवेदन पत्रों को पत्र के साथ संलग्न कर संस्तुति सहित अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन कार्यालय में अतिशीघ्र उपलब्ध करायें।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

भूजल दोहन के लिए किसी भी संस्था/विभाग द्वारा भूजल दोहन कार्य के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा पंजीकरण नहीं कराया गया है।

आजमगढ़ 11 अगस्त- जिला भूगर्भ जल (प्रबन्धन और विनियमन) अधिनियम-2019 की बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद आजमगढ़ में भूजल दोहन के लिए किसी भी संस्था/विभाग द्वारा भूजल दोहन कार्य के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा पंजीकरण नहीं कराया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी/सदस्य सचिव, आनन्द कुमार शुक्ला ने जनपद स्तर पर समस्त कार्यदायी संस्था/भवन स्वामियों को निर्देशित किया है कि वे अपना अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ पंजीकरण भूगर्भ जल की वेब साइट  www.upgwdonline.in पर जाकर कर लें अन्यथा अवैध रूप से भूजल दोहन करने वालों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा अनधिकृत निर्माण के विरूद्ध उक्त प्रकृति की कार्यवाही।

आजमगढ़ 11 अगस्त- सचिव, आजमगढ़ विकास प्राधिकरण ने बताया कि निर्माण स्थल-मौ0 कोलघाट, बाईपास रोड पर रिजवान द्वारा आजमगढ़ विकास प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत कराये प्रतिबन्धित क्षेत्र (वनीकरण/ग्रीनबेल्ट) में लगभग 100 वर्ग मीटर में बांध के समानान्तर बांध व नदी के मध्य निर्माण करते हुये बन्धा रोड लेविल पर छत डाले जाने हेतु शटरिंग का कार्य पाये जाने पर आजमगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा दिनांक 07 अगस्त 2021 को अपरान्ह में निर्माण स्थल पर कार्य बन्द कराया गया तथा प्राधिकरण के कर्मचारी को स्थल पर 2-3 घण्टे निगरानी हेतु बैठाया गया, किन्तु क्षेत्रीय अवर अभियन्ता की स्थल निरीक्षण आख्या के अनुसार विपक्षी द्वारा दिनांक 07 अगस्त 2021 (शनिवार) की रात्रि (साप्ताहिक लॉकडाउन अवधि में) पड़ोसी बलराज कार वास से बिजली जोड़कर प्रकाश की व्यवस्था कर रात्रि में ही छत डाल दी गयी है, विपक्षी रिजवान के इस कृत्य के दृष्टिगत तथा तमसा नदी के किनारे वनीकरण (ग्रीनबेल्ट) क्षेत्र में किये जा रहे अनधिकृत निर्माण जिसका शमन भी नही हो सकता, को सील किये जाने की संस्तुति की गयी है।
प्रासंगिक अनधिकृत निर्माण के सम्न्ध में आजमगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा -27 व 28 के अर्न्तगत क्रमशः “कारण बताओ“ तथा “अनधिकृत निर्माण कार्य रोके जाने की नोटिस“ निर्गत करते हुये प्राकृतिक न्याय की अवधारणा से विपक्षी का पक्ष सुने जाने हेतु दिनांक 09 अगस्त 2021 की सुनवाई तिथि नियत की गयी तथा प्रासंगिक स्थल पर बलपूर्वक निर्माण कार्य रोकवाये जाने हेतु उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा-28 (2) के प्राविधान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ तथा थानाध्यक्ष, थाना कोतवाली (शहर), आजमगढ़ को दिनांक 07 अगस्त 2021 को पत्र प्रेषित किया गया है।
उक्त नोटिस विपक्षी रिजवान को आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के डाक चपरासी द्वारा दिनांक 08 अगस्त 2021 को सम्यक् तामील करायी गयी है, उक्त के सम्बन्ध में तामीला रिपोर्ट निम्नवत् है “निर्गत नोटिस तामीला हेतु स्थल पर गया तो पक्षकार रिजवान ने नोटिस प्राप्त किया है। “नोटिस के सम्यक् तामीला के उपरान्त भी विपक्षी रिजवान द्वारा प्रासंगिक स्थल पर अनधिकृत निर्माण रात्रि में गतिमान रखने तथा अनधिकृत निर्माण के सम्बन्ध में अपना पक्ष रखने/सुनवाई हेतु नियत तिथि दिनांक 09 अगस्त 2021 को कार्यालय में उपस्थित होकर पक्ष नहीं रखा गया, न ही सकारण अन्य सुनवाई तिथि नियत किये जाने का अनुरोध किया गया।
इस प्रकार आजमगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा अनधिकृत निर्माण कार्य रोके जाने पर भी विपक्षी द्वारा चोरी-छिपे रात्रि में साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान अनधिकृत निर्माण गतिमान रखने पर पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा- 28 (क) के प्राविधान के अर्न्तगत प्रासंगिक अनधिकृत निर्माण को दिनांक 10 अगस्त 2021 को थाना कोतवाली (शहर), आजमगढ़ के पुलिस बल के सहयोग से सील कराकर पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है। इस आदेश के क्रियान्यवयन के उपरान्त उपरोक्त परिसर में किसी भी प्रकार का निर्माण/विकास पूर्णतया वर्जित रहेगा। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा अनधिकृत निर्माण के विरूद्ध उक्त प्रकृति की कार्यवाही आगे भी गतिमान रहेगी।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

31 अगस्त तक रिटर्न फाइल करने पर प्रतिदिन की पेनाल्टी से मुक्ति प्रदान की गई है। 

आजमगढ़ 11 अगस्त- अभिहीत अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, डॉ0 दीनानाथ यादव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञापन और रजिस्ट्रीकरण) विनियम 2011 के अंतर्गत प्रत्येक निर्माता/विनिर्माता, रीपैकर, राइस मिलर एवं समस्त प्रकार के प्रसंस्करण से जुड़े खाद्य कारोबार कर्ताओ के प्रत्येक अनुज्ञप्ति धारी को पूर्व वित्तीय वर्ष के दौरान उसके द्वारा व्यवहार किए गए खाद्य उत्पादों के वर्ग के अनुसार वार्षिक विवरणी प्रारूप D-1 foscos.fssai.gov.in पोर्टल पर प्रत्येक वर्ष की 31 मई तक या इससे पूर्व फाइल किये जाने का प्रावधान है। परंतु ऐसे अनुज्ञप्ति धारी जो दूध और दुग्ध उत्पादों के उत्पादन में लगे हैं, इन नियमों की अनुसूची दो में यथा उपबंधित प्रारूप D-2 में प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल से 30 सितंबर और 01 अक्टूबर से 31 मार्च की अवधि के लिए छमाही रिटर्न फाइल करेंगे। यह रिटर्न अवधि समाप्त होने से 01 महीने के अंदर फाइल कर दी जाएंगी। उक्त उपबन्धों का अनुपालन ना करने पर प्रत्येक वर्ष 31 मई के बाद रिटर्न फाइल करने पर प्रतिदिन के विलंब के हिसाब से रू0 100 प्रतिदिन पेनाल्टी देय होती है। 
उन्होने बताया कि वर्तमान में भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के निर्देशों के अनुक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 31 अगस्त तक रिटर्न फाइल करने पर प्रतिदिन की पेनाल्टी से मुक्ति प्रदान की गई है। 
अभिहीत अधिकारी ने समस्त निर्माताओ/विनिर्माता, रीपैकर, राइस मिलर एवं प्रसंस्करण कारोबार करने वाले खाद्य कारोबार कर्ताओं को निर्देशित किया है कि अपने खाद्य कारोबार से संबंधित रिटर्न 31 अगस्त से पूर्व संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में 31 अगस्त के उपरांत रू0 100 प्रतिदिन की दर से पेनाल्टी देय होगी, जिसका ऑनलाइन भुगतान सम्बन्धित पोर्टल पर करना होगा। जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व उनका स्वयं का होगा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जनपद में दुग्ध कारोबारियों के निरीक्षण एवं नमूने लेने की कार्यवाही की जा रही है।

आजमगढ़ 11 अगस्त-- जिलाधिकारी ने आम जन मानस को सुरक्षित दुग्ध की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा अच्युतानंद तीरथ के केस में दिए गए निर्णयों के अनुसार प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है। उक्त के क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पूरे जनपद में दुग्ध कारोबारियों के निरीक्षण एवं नमूने लेने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही साथ ठेले, खोमचों वालो को बंद डस्टबिन अनिवार्य दशा में रखने के लिए निर्देश दिए जा रहें हैं। 
उक्त के क्रम में आज खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मनीष यादव (निवासी- जोलहापुर पो0 व थाना कंधरापुर) तथा अंतराज यादव (नि0 बसही थाना तहबरपुर) से ब्रम्हस्थान में दूध का नमूना, श्रीचन्द यादव (नि0 कप्तानगंज थाना के निकट) से कप्तानगंज में दूध का नमूना तथा रमेश (निवासी ग्राम हरैया थाना कप्तानगंज) से कप्तानगंज में दूध के नमूना, इस प्रकार दूध के कुल 4 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किए गए। जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी यह कार्रवाई सतत जारी रहेगी। 


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

मिशन शक्ति -3.0’’ के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम।

आजमगढ़ 11 अगस्त-- जिला महिला अस्पताल आजमगढ़ में महिला कल्याण विभाग द्वारा ‘‘मिशन शक्ति -3.0’’ के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया। 
इस अवसर पर जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ0 मंजुला सिंह, डॉ0 विपिन सिंह, महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय द्वारा प्रतिकात्मक रूप से पूनम यादव महाराजगंज, सोनी सिंह बनियारपार, साधना पवई, इन्दू अजमतगढ़ एवं दीपिका मौर्या कौड़िया कप्तानगंज को बेबी किट व सम्मान पत्र प्रदान कर केक काटा गया। 
इस अवसर पर डॉ0 विपिन सिंह द्वारा महिलाओं को सशक्तीकरण के बारे में बताया गया, उनके द्वारा बताया गया कि महिलाएं अपने नवजात शिशुओं की देखभाल कैसे करें, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। 
महिला कल्याण अधिकारी प्रीती उपाध्याय ने बताया कि कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर 18 महिला लाभार्थियों का चयन किया गया था, जिनमें सभी को बेबी किट व सम्मान पत्र वितरित कराया गया। उन्होने बताया कि 18 महिला लाभार्थियों में से कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत पात्र 14 लाभार्थियों को लाभ दिलाया गया। 
महिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति 3.0 के अन्तर्गत माह अगस्त से दिसम्बर 2021 तक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाना है। इसी क्रम में आज कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम जिला महिला अस्पताल में आयोजित किया गया। 
इसी के साथ ही महिला कल्याण अधिकारी प्रीती उपाध्याय ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, इसका उद्देश्य कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कू-प्रथा को रोकना, बालिका के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना और उन्हें स्वावलम्बी बनाना है।
इस योजनान्तर्गत 06 श्रेणियों में लाभार्थियों को लाभ दिया जाता है, जिसमें प्रथम श्रेणी के अन्तर्गत बालिका के जन्म होने पर 2000 रू0, द्वितीय श्रेणी में बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त 1000 रू0, तृतीय श्रेणी में कक्षा 1 में बालिका के प्रवेश करने पर 2000 रू0, चतूर्थ श्रेणी में कक्षा 6 में बालिका के प्रवेश करने पर 2000 रू0, पंचम श्रेणी में कक्षा 9 में बालिका के प्रवेश करने पर 3000 रू0 एवं 6वीं श्रेणी में ऐसी बालिकाएं जिन्होने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक-डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो 5000 रु0 दिया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी उ0प्र0 का निवासी हो, स्थायी निवास प्रमाण पत्र उसके पास हो, लाभार्थी के परिवारिक वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख रू0 हो, किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
इसी के साथ ही महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अन्तर्गत प्रथम श्रेणी में 0 से 10 वर्ष तक की आयु के बच्चे के वैध संरक्षक के बैंक खाते में रुपया 4000 प्रतिमाह की धनराशि देय होगी, बशर्ते औपचारिक शिक्षा हेतु उनका पंजीयन किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कराया गया हो। इसके अतिरिक्त ऐसे बच्चे जो पूर्णतया अनाथ हो गए हो एवं बाल कल्याण समिति के आदेश से विभाग के अंतर्गत संचालित बाल्य देखभाल संस्थाओं में आवासित कराए गए हो, उनको कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा हेतु अटल आवासीय विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में प्रवेशित कराया जाएगा। द्वितीय श्रेणी में 11 से 18 वर्ष तक की आयु  के बच्चों की कक्षा 12 तक की निःशुल्क शिक्षा हेतु अटल आवासीय विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा तथा विद्यालयों की 03 महीने की अवकाश अवधि हेतु बच्चों की देखभाल हेतु प्रतिमाह रुपया 4000 की दर से कुल रुपए 12000 की धनराशि प्रतिवर्ष संरक्षक के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। उक्त धनराशि कक्षा 12 तक या 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक जो भी पहले हो ही देय होगी। यदि बच्चे के संरक्षक उपरोक्त विद्यालयों में किसी कारण से प्रवेश नहीं दिलाना चाहते हैं तो बच्चों की देखभाल व शिक्षा हेतु उनको 18 वर्ष के आयु होने अथवा कक्षा 12 तक की शिक्षा पूरी होने तक रूपया 4000 की धनराशि दी जाएगी बशर्ते बच्चे की औपचारिक शिक्षा हेतु अनिवार्य रूप से किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया हो। उन्होंने बताया कि लाभार्थी बालिकाओं की शादी हेतु रुपया 1,01,000 आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, इसी के साथ ही पात्र लाभार्थियों मे कक्षा 09 या इससे ऊपर अथवा व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, 18 वर्ष तक के बच्चों को लैपटॉप/टेबलेट की सुविधा दी जाएगी। इसी के साथ ही साथ बच्चों की चल/अचल संपत्ति की कानूनी सुरक्षा भी कराई जाएगी।
इस अवसर पर जिला समन्वयक अन्नु सिंह एवं वन स्टाप सेन्टर की मैनेजर सरिता पाल, पिंकी सिंह, रीना यादव, रंजना मिश्रा सहित समस्त स्टाप उपस्थित रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

हरैया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में महिला की मौत। 

आज़मगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर में महिला की मौत हो गई, जबकि पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही नहीं गिर गई।
जानकारी के अनुसार परवीन सुलताना पत्नी मोहम्मद अजमल उम्र 35 साल निवासी बनकटा थाना रौनापार अपने घर बनकटा से जीयनपुर बाइक से आ रही थी कि रास्ते में हरैया गांव के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को शाम 4:30 बजे टक्कर मार दी। जिसमें महिला के सिर में गंभीर चोट आ गई और घटनास्थल पर ही परवीन सुलताना की मौके पर ही मौत हो गई वही चालक उसके पति का छोटा भाई मोहम्मद अख्तर को भी चोट आई और महिला की गोद में उसका 3 साल का बेटा युसूफ बैठा हुआ था जो गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
वही टक्कर मारने के उपरांत वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उनके पति की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक परवीन सुल्ताना के पति मोहम्मद अजमल जीयनपुर स्टेट बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं मौत की सूचना पर उनकी ससुराल अजमतगढ़ से दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच गए वहीं उनके घर बनकटा पर कोहराम मच गया।
मृतका के पिता इश्तेखार आज़मी सामाजिक कार्यकर्ता व जवाहर नवोदय विद्यालय  गाजीपुर में कर्मचारी हैं जो अजमतगढ़ निवासी हैं और पर्यावरण सरक्षण पर कार्य करते हैं। उनके इस संकट पर समाज के प्रबुद्ध लोग उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाते रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

तहसील मुख्यालय से कुछ कदम पर मिला कटी गाय का सिर। 

जल्द पकड़े जाएंगे दोषी- सीओ सगड़ी 

आजमगढ़: सगड़ी तहसील मुख्यालय से मात्र चंद कदम की दूरी पर गाय का कटा सिर और अपशिष्ट मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इस घटना पर काफी आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा नेता ज्ञानेंद्र मिश्र ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में गोकशी करने वालों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। सड़कों पर टहलने वाले बेसहारा पशुओं को काटने का यह पहला मामला नहीं है। पुलिस को इस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
सूचना पर मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने गाय के सिर और अपशिष्ट को गढ्ढा खोदवाकर डिस्पोजल कराया। 
इस संबंध में सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि गोकशी का धंधा करने वालों ने गाय को कहीं काटकर उसका सिर और अपशिष्ट यहां पर फेंक दिया था।  जानकारी होते ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के मंडल अध्यक्ष ने लिया कांग्रेस की सदस्यता।
 
रिपोर्ट: विशाल कुमार
 
आज़मगढ़: बुढ़नपुर तहसील में काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के तहत अखिल भारत हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष विनीत रंजन को पार्टी की नीति और रीत को समझा कर काग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विनीत रंजन के कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के चलते अतरौलिया विधानसभा में काफी बल मिलेगा जिन के सहयोग से सभी कार्यकर्ताओं करने के लिए नई दिशा मिलेगी विनीत रंजन समाज सेवी हैं जिन्होंने समाज की सेवा करते हुए कई ऐसे कठिन कार्य को पूरा करवाएं हैं जिसे क्षेत्रीय विधायक व सांसद नहीं करवा पाए इतना ही नहीं यह बड़े क्रांतिकारी और अपने कार्य के प्रति ईमानदार लगनशील व कर्मठ हैं यह हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निवेदन पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की नवनिर्वाचित सदस्य विनीत रंजन ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश व प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी इतना ही नहीं हमारे द्वारा 1 दर्जन से अधिक लोगों को सदस्यता अभियान के तहत एक सप्ताह के भीतर जोड़ा जाएगा इस मौके पर सत्य प्रकाश मिश्रा आत्मा तिवारी अजीत अहमद दीपक प्रजापति सुरेंद्र त्रिभुवन वर्मा लालधारी पांडे महेंद्र राम रामबाबू सत्येंद्र सुरेंद्र महेंद्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने