Breaking News

देवगावँ: 40 किलो गोमांस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना देवगांव

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एव अपराधियो के विरूद्ध विशेष रुप से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनाँक 20.08.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के द्वारा अपराध एव अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लालंगज व प्रभारी निरीक्षक थाना देवगांव के नेतृत्व में उ0नि0 शैलेश कुमार यादव मय हमराह रोकथाम जुर्म-जरायम मे क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबीर से सूचना मिली एक लाल रंग की मारुति सुजुकी आल्टो से ग्राम कटौली खुर्द से शेखपुर छावनी की तरफ जा रही है । जिसमें गोमांस लदा है । मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबीर के बताये हुए स्थान पर जा रहा थे कि अचानक सड़क पर एक मारुति सुजुकी आल्टो दिखाई दी जिसको रोकने के लिए प्रयास किया गया तो उक्त वाहन बिना रोके आगे निकल गयी जिसे पीछा कर घेर घार कर रोका गया तो उसमें से उतरकर ड्राईवर व अन्य व्यक्ति भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा दौडाकर एक व्यक्ति को मौके पर पकड लिया गया । शेष भागने मे सफल रहे । पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सद्दाम पुत्र एकलाख नि0 जिउटही थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ बताया तथा भागने का कारण पूछने पर बताया कि साहब मै अपने मारुति सुजुकी आल्टो से अपने साथियो के साथ गोमांस बेचता हूँ । मौके से 40 किलो गोमांस बरामद कर अभियुक्त को समय करीब 10.20 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 160/2021 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधि0 पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तारी का स्थान- शेखपुर छावनी ,गिरफ्तारी दिनांक 20.08.2021

अभियोग पंजीकृत

मु0अ0सं0 160/2021 धारा 3/5/8गोवध नि0 अधि0

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता

सद्दाम पुत्र एकलाख नि0 जिउटही थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ

बरामदगी

40 किलो गोमांस बरामद

गिरफ्तार करने वाली टीम

(1) उ0नि0 शैलेश कुमार यादव थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
(2) हे0का गोविन सिंह थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ 
(3) का0 अरविन्द गौतम थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
(4) का0 मनोज यादव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ 

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 20 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने