Breaking News

तहबरपुर : पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित नामजद वाँछित अभियुक्ता गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तहबरपुर

आज़मगढ़: आवेदक थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ के लिखित तहरीर बावत दिनांक 17.07.2021 को समय करीब 4 बजे भोर में आवेदक की पुत्री शौच के लिए गयी थी कि विपक्षी द्वारा भगा ले जाने के सम्बन्ध मेंथाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 54/21धारा 363,366,504 भादवि पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 बसन्तलाल द्वारा सम्पादित की जा रही है । 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित / वारन्टी की गिरफ्तारी व बरामदगी के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ श्री सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी बूढनपुर के नेतृत्व मे आज दिनांक 21.08.2021 को प्र0नि0 शत्रुघ्न कुमार महोदय के कुशल नेतृत्व में व0उ0नि0 बसन्तलाल मय हमराह का0 सर्वेश कुमार व म0का0 निधी पटेल के थाना स्थानीय से प्रस्थानीत होकर तलाश वाँछित अपराधी व पेण्डिंग विवेचना में टीकापुर तिराहे पर मामूर थे। कि जरिये मुखबीर खास सूचना प्राप्त हुई की मु0अ0सं0 54/21 उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्ता माला देवी पत्नी रामसूरत निवासिनी महुवार थाना तहबरपुर आजमगढ़ इस समय अपने घर पर मौजूद है। मुखबीर की सूचना पर विश्वास करके मुखबीर की सूचना से हमराही कर्मचारीगण को अवगत कराते हुए मय हमराह कर्मचारीगण को साथ लेकर ग्राम महुवार अभियुक्ता के घर पहुँचे। घर पर आवाज लगायी गयी तो घर के अन्दर से एक महिला बाहर निकली। नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम माला देवी पत्नी रामसूरत निवासिनी महुवार, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ बतायी। पूर्ण विश्वास होने पर कि यही माला देवी उपरोक्त है। कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 09.30 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्ता को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0 54/21 धारा 363,366,504,376,120बी भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्ता

माला देवी पत्नी रामसूरत गौड़ निवासी महुवार थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम

1. व0उ0नि0 बसन्तलाल 
2. का0 सर्वेश कुमार
3. म0का0 निधी पटेल

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 25 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने