आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना देवगांव
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एव अपराधियो के विरूद्ध विशेष रुप से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाँक 11.08.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के द्वारा अपराध एव अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लालंगज व प्रभारी निरीक्षक थाना देवगांव के नेतृत्व में उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह के द्वारा मु0अ0स0 147/2021 धारा 307/504/506/34 भादवि मे वांछित अभियुक्त रंजीत मौर्य पुत्र स्व0 उमेशचन्द्र मौर्य नि0 करिया गोपालपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ को एक 12 बोर तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ समय करीब 07.45 बजे बुढऊ बाबा मन्दिर के पास पान की गुमती के पास से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ में अभियुक्त बता रहा है कि दिनाँक 06.08.21 को शाम 04 बजे पैड़हा मे बल्ली पटरा के विक्रेता विमल यादव को मै और मेरे साथी मिलकर हत्या करने की नियत से विमल यादव पर पिस्टल से फायरिंग किये थे ।
अभियोग पंजीकृत
(1) मु0अ0सं0 147/2021 धारा 307/504/506/34 भादवि
(2) मु0अ0स0 150/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
रंजीत मौर्य पुत्र स्व0 उमेशचन्द्र मौर्य नि0 करिया गोपालपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
(1) उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
(2) हे0का0 गोविन सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
(3) का0विनोद यादव थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
