Breaking News

कंधरापुर: डीजल चोरी करने वाला गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- कन्धरापुर

आज़मगढ़: दिनांक 11.08.2021 को उ0नि0 उदयराज यादव मय हमराह ईगल मोबाइल के कर्म0गण का0 नीरज खरवार का0 बसन्त कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि सूचना मिलने पर एक नफर अभियुक्त मुसम्मी कर्मबीर सिंह पुत्र उदयवीर सिंह निवासी खैरपुर पोस्ट डिबई जिला बुलन्दशहर को समय 20.10 बजे पी.एन.सी. किशुनदासपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से एक जरीकेन में करीब 20 लीटर डीजल व एक प्लास्टिक के डिब्बे में 5 लीटर 200 मीली डीजल में से एक प्लास्टिक के डिब्बे में करीब 500 ML बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्त कर्मवीर सिंह उम्र वर्ष पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम खैरपुर थाना डिवाई जनपद बुलन्दशहर पूछताछ पर बता रहा है कि साहब मै पी० एन० सी० मै लगभग दो वर्ष से ड्राइवर के पद पर काम करता रहा हुँ  इसके पहले मै फुलवरिया कैम्प थाना अहरौला आजमगढ़ मे था फरवरी 2021 से मै पी०एन०सी० कैम्प किशुनदासपुर मे आकर ट्रक डम्पर नंबर UP 83 AT 4405 को चलाता था साहब गलती हो गयी गाडी मे डीजल था कुछ पैसों की आवश्यकता पडी और सेहदा के पास ओवरब्रिज के बगल मे गाडी खडी करके बेचने की नीयत से लगभग 25 लीटर डीजल चोरी से निकाला था की तभी पी०एन०सी० के सिक्योरिटी आफिसर व सुपरवाइजर घूमते हुए आये और देखकर मुझे पकड़ लिये।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- कर्मबीर सिंह पुत्र उदयवीर सिंह निवासी खैरपुर पोस्ट डिबई जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 43 वर्ष

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 115/2021 धारा 379/411 भादवि थाना कन्धरापुर  आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त   कर्मबीर सिंह पुत्र उदयवीर सिंह निवासी खैरपुर पोस्ट डिबई जिला बुलन्दशहर 

बरामदगी

1-  एक अदद जरीकेन में 20 ली0 डीजल व एक अदद प्लास्टिक बोतल में 5 लीटर 200 मि0ली0 डीजल ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 उदयराज यादव थाना कन्धरापुर  आजमगढ
2. का0 नीरज खरवार थाना कन्धरापुर  आजमगढ।
3. का0 बसन्त कुमार थाना कन्धरापुर  आजमगढ़।

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 14 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने