आज़मगढ़
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आजमगढ़। अतरौलिया थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय का मेहनगर थाने के लिए तबादला किए जाने पर गुरूवार को अतरौलिया थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभी लोगों ने प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर सम्मान विदा किया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि दो मार्च से 11 अगस्त तक मात्र छह माह के अपने कुशल नेतृत्व व जिम्मेदारी भरे कार्यकाल के दौरान पंकज पांडेय ने कोविड प्रोटोकॉल, पंचायत चुनाव तथा प्रमुख क्षेत्र पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराया, तो वहीं थाने पर आने वाले फरियादियों की फरियाद सुन कर जल्द से जल्द उसका निस्तारण भी करते रहे हैं। समारोह के दौरान प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने अपना अनुभव साझा करते हुए पुलिसकर्मियों को बताया कि नौकरी बहुत ही मेहनत से मिलती है। आज लोग पढ़ लिख कर भी सड़कों पर घूम रहे हैं। आप लोग जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बिना किसी भेदभाव के अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। आप लोगों को कभी भी मेरी जरूरत महसूस हो ,तो मेरे नंबर पर फोन कर मुझसे बात कर लेना ।
इस मौके पर एसएसआई अयोध्या तिवारी, एसआई प्रदीप सिंह, जितेंद्र सिंह ,गोपाल जी, आर के शर्मा, सुल्तान सिंह, महिला सब इंस्पेक्टर गीता ,संजय सिंह सक्कू, हिमांशु पांडेय समेत थाने के सभी महिला पुलिसकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।