Breaking News

एसपी ने की बैंक सुरक्षा सम्बन्धित बैठक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 12.08.2021 को पुलिस लाइन आजमगढ़ के सभागार हाल में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के अध्यक्षता में जनपद के समस्त बैंक अधिकारीयों व पदाधिकारीयों के साथ बैंक सुरक्षा से सम्बन्धित बैठक की गयी। जिसमें बैंक में कैसे सुरक्षा की जाए, कैस ले जाते समय किन बातों का ध्यान दिया जाए आदि बैंक सुरक्षा के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ मौजूद रहें।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

विदाई समारोह में बोले इंस्पेक्टर पंकज पांडेय।

आजमगढ़। अतरौलिया थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय का मेहनगर थाने के लिए तबादला किए जाने पर गुरूवार को अतरौलिया थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभी लोगों ने प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर सम्मान विदा किया। 
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि दो मार्च  से 11 अगस्त तक मात्र छह  माह के अपने कुशल नेतृत्व व जिम्मेदारी भरे कार्यकाल के दौरान पंकज पांडेय ने कोविड प्रोटोकॉल, पंचायत चुनाव तथा प्रमुख क्षेत्र पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराया, तो वहीं थाने पर आने वाले फरियादियों की फरियाद सुन कर जल्द से जल्द उसका निस्तारण भी करते रहे हैं। समारोह के दौरान प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने अपना अनुभव साझा करते हुए पुलिसकर्मियों को बताया कि नौकरी बहुत ही मेहनत से मिलती है। आज लोग पढ़ लिख कर भी सड़कों पर घूम रहे हैं। आप लोग जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बिना किसी भेदभाव के अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। आप लोगों को कभी भी मेरी जरूरत महसूस हो ,तो मेरे नंबर पर फोन कर मुझसे बात कर लेना ।
इस मौके पर एसएसआई अयोध्या तिवारी, एसआई प्रदीप सिंह, जितेंद्र सिंह ,गोपाल जी, आर के शर्मा, सुल्तान सिंह, महिला सब इंस्पेक्टर गीता ,संजय सिंह सक्कू, हिमांशु पांडेय समेत थाने के सभी महिला पुलिसकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

भारी वर्षा से आदर्श नगर पंचायत अतरौलिया की पोल खुलती ही जा रही है।

आज़मगढ़: आदर्श नगर पंचायत अतरौलिया के आधा दर्जन मोहल्ले पानी से  घिर गए हैं। इन मोहल्लों में आवागमन बाधित है । दुकानदारी चौपट होने से दुकानदारों में जबरदस्त आक्रोश है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से नगर पंचायत अतरौलिया का लोहिया नगर वार्ड नं़ चार ,अम्बेडकर नगर वार्ड नं़ एक के साथ दलित बस्ती ,निषाद बस्ती, मुस्लिम बस्ती के साथ साथ जायसवाल मोहल्ला सहित अन्य कई मोहल्ले में जल जमाव होने से राहगीरों व आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ रहाहै।नाले की सफाई न होने से लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर जलजमाव की समस्या बरकरार है।
 लोहिया नगर वार्ड नंबर चार के यूनियन बैंक रोड पर जलजमाव होने के कारण लोगो के घरों में घुसा बारिश का पानी घुसा है । इसी रोड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, माध्यमिक शिक्षा और प्राइमरी स्कूल ,बीआरसी खंड शिक्षा ,कस्तूरबा गांधी विद्यालय भी है ,जहां पर शिक्षक  उसी पानी  से होकर स्कूल पर पहुंच रहे हैं।वहीं अम्बेडकर नगर मोहल्ले के बुधहनिया रोड पर गन्दा पानी के साथ बरसात का पानी लगभग दो फुट सड़क पर जमा होने के कारण राहगीरों को एक किलो मीटर की दूरी तय करके केशरी चौक होकर बाजार में जाना पड़ता है। बुधहनिया रोड स्थित दुकानदार राहुल मिश्रा, आनन्द जायसवाल, आमित जायसवाल, डा़ बदरुद्दीन, शीतला सोनी, प्रदीप जायसवाल, शमीम अन्सारी आदि दुकानदारों का कहना है कि जलजमाव से एक तरफ जहां दुकादारी चौपट हो रही है,वहीं गन्दे व बदबूदार पानी के घरों में घुसने से संक्रामक बीमीरी फैलने का आशंका बनी हुई  है।इसकी शिकायत वर्षो से किया जा रहा है। इस बीच कई सरकार आयी गयी, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। अभी कोविड19 से जनता उबर नहीं पायी है ,वहीं दूसरी तरफ अन्य संक्रामक बीमारी के खतरे से नगर वासी भयभीत हैं। बुधवार से लगातार झमाझम बारिश होने से  नगर पंचायत के  लोहिया नगर, अम्बेडकर नगर, भरौटी बस्ती, हरिजन बस्ती सहित अन्य मोहल्लों में  में बारिश का पानी लोगो के घरों में जाने पर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश ब्याप्त है।  लोगों का आरोप है कि बारिश के मौसम में नालों की साफ-सफाई सही ढंग से नहीं कराई गई ,जिसकी वजह से बारिश का गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है । घर से निकलना मुश्किल हो गया है।  बारिश के पानी के साथ साथ नालों का कचरा भी लोगो के घरों तक पहुंच रहा है । मुख्य नाला जो केशरी चौक से होकर अगया स्थित नदी में मिलता है  उसकी साफ-सफाई सही ढंग से नहीं हो पा रही है ।वहीं कुछ लोगों द्वारा मुख्य नाले पर अतिक्रमण भी किया जा चुका है । लोगों ने बताया कि नगर पंचायत की यह समस्या दूर नहीं हो रही है जिससे आए दिन परेशानियां बढ़ती जा रही है। ।जल निकासी की समस्या पर अधिशासी अधिकारी डा़ लवकुमार मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत में जल निकासी की समस्या प्रमुख समस्या है ,जिसको कई लोगों द्वारा मुझे अवगत कराया गया। जल्द से जल्द इसका प्रोजेक्ट तैयार कर मुख्य नाले की साफ सफाई कराई जाएगी ,जिससे नगर वासियों को जल निकासी की समस्या से राहत मिले। वहीं आम जनता व ब्यापारियों का कहना है कि अगर समय रहते जलजमाव की समस्या हल नहीं हुई तो हम आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

और नया पुराने