आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आज़मगढ़: आदर्श नगर पंचायत अतरौलिया के आधा दर्जन मोहल्ले पानी से घिर गए हैं। इन मोहल्लों में आवागमन बाधित है । दुकानदारी चौपट होने से दुकानदारों में जबरदस्त आक्रोश है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से नगर पंचायत अतरौलिया का लोहिया नगर वार्ड नं़ चार ,अम्बेडकर नगर वार्ड नं़ एक के साथ दलित बस्ती ,निषाद बस्ती, मुस्लिम बस्ती के साथ साथ जायसवाल मोहल्ला सहित अन्य कई मोहल्ले में जल जमाव होने से राहगीरों व आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ रहाहै।नाले की सफाई न होने से लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर जलजमाव की समस्या बरकरार है।
लोहिया नगर वार्ड नंबर चार के यूनियन बैंक रोड पर जलजमाव होने के कारण लोगो के घरों में घुसा बारिश का पानी घुसा है । इसी रोड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, माध्यमिक शिक्षा और प्राइमरी स्कूल ,बीआरसी खंड शिक्षा ,कस्तूरबा गांधी विद्यालय भी है ,जहां पर शिक्षक उसी पानी से होकर स्कूल पर पहुंच रहे हैं।वहीं अम्बेडकर नगर मोहल्ले के बुधहनिया रोड पर गन्दा पानी के साथ बरसात का पानी लगभग दो फुट सड़क पर जमा होने के कारण राहगीरों को एक किलो मीटर की दूरी तय करके केशरी चौक होकर बाजार में जाना पड़ता है। बुधहनिया रोड स्थित दुकानदार राहुल मिश्रा, आनन्द जायसवाल, आमित जायसवाल, डा़ बदरुद्दीन, शीतला सोनी, प्रदीप जायसवाल, शमीम अन्सारी आदि दुकानदारों का कहना है कि जलजमाव से एक तरफ जहां दुकादारी चौपट हो रही है,वहीं गन्दे व बदबूदार पानी के घरों में घुसने से संक्रामक बीमीरी फैलने का आशंका बनी हुई है।इसकी शिकायत वर्षो से किया जा रहा है। इस बीच कई सरकार आयी गयी, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। अभी कोविड19 से जनता उबर नहीं पायी है ,वहीं दूसरी तरफ अन्य संक्रामक बीमारी के खतरे से नगर वासी भयभीत हैं। बुधवार से लगातार झमाझम बारिश होने से नगर पंचायत के लोहिया नगर, अम्बेडकर नगर, भरौटी बस्ती, हरिजन बस्ती सहित अन्य मोहल्लों में में बारिश का पानी लोगो के घरों में जाने पर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश ब्याप्त है। लोगों का आरोप है कि बारिश के मौसम में नालों की साफ-सफाई सही ढंग से नहीं कराई गई ,जिसकी वजह से बारिश का गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है । घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश के पानी के साथ साथ नालों का कचरा भी लोगो के घरों तक पहुंच रहा है । मुख्य नाला जो केशरी चौक से होकर अगया स्थित नदी में मिलता है उसकी साफ-सफाई सही ढंग से नहीं हो पा रही है ।वहीं कुछ लोगों द्वारा मुख्य नाले पर अतिक्रमण भी किया जा चुका है । लोगों ने बताया कि नगर पंचायत की यह समस्या दूर नहीं हो रही है जिससे आए दिन परेशानियां बढ़ती जा रही है। ।जल निकासी की समस्या पर अधिशासी अधिकारी डा़ लवकुमार मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत में जल निकासी की समस्या प्रमुख समस्या है ,जिसको कई लोगों द्वारा मुझे अवगत कराया गया। जल्द से जल्द इसका प्रोजेक्ट तैयार कर मुख्य नाले की साफ सफाई कराई जाएगी ,जिससे नगर वासियों को जल निकासी की समस्या से राहत मिले। वहीं आम जनता व ब्यापारियों का कहना है कि अगर समय रहते जलजमाव की समस्या हल नहीं हुई तो हम आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।