आज़मगढ़।
रिपोर्ट: बृजेश गोंड़
अजमतगढ़ में बांटी गई मिठाई, सपाइयों में हर्ष की लहर।
समाजवादी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत।
आज़मगढ़: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान और अब्दुल्लाह खान को जमानत दे दी है। नगर पंचायत अजमतगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आजम खान के साथ ही अब्दुल्ला खान को मिली जमानत पर लोगों को मिठाइयां खिलाया और समाजवादी पार्टी आजम खान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।सुप्रीम कोर्ट को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले से समाजवादी पार्टी के नेताओं में हर्ष व्याप्त है। इस दौरान मौके पर नेता हंसराज चौहान, राम प्रकाश सोनकर, सोहराब अहमद, चंद्रशेखर यादव, अमित श्रीवास्तव, सद्दाम आदि लोग उपस्थित रहे।
