आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना तरवां
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्त/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ श्री पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री मनोज कुमार रघुवंशी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक तरवां श्री स्वतंत्र कुमार सिंह मय फोर्स द्वारा खरिहानी परमानपुर बाज़ार मे मौजूद थे की मुखबिर खास आकर बताया की साहब मु0अ0स0 151/2020 धारा 302/120B/34 भा0द0वि से सम्बन्धित वारण्टी/वांछित अभियुक्त धीरज यादव पुत्र प्रताप यादव सा0 बासूपुर थाना मेहनगर आजमगढ़ इस समय पल्हना ब्लाक मे अपने कुछ निजी कार्य से आया हुआ है अगर जल्दी करेंगे तो वह पकड़ा जा सकता है मुखबिर खास की बातों पर विश्वास करके प्र0नि0 मय राही मय सरकारी बोलेरो मय चालक व मुखबिर खास को साथ लेकर पल्हना ब्लाक के लिये चल दिया पल्हना ब्लाक से 15 -20 कदम पहले ब्लाक गेट पर एक व्यक्ति खड़ा था जिसकी तरफ मुखबिर खास इशारा करके बताया की साहब जो गेट पर खडा है वही वारण्टी धीरज यादव है और भलाई बुराई के डर से गाड़ी से उतर गया तब तक ब्लाक गेट पर खड़े व्यक्ति की निगाह पुलिस की गाड़ी पर पड़ गयी और वह पीछे मुड़कर ब्लाक के अन्दर भागने का प्रयास किया की राही कर्म0गण की मदद से गेट से 10-15 कदम ब्लाक के अन्दर जाते जाते घेर कर पकड लिया गया पकडे गये व्यक्ति से जब नाम पता पुछा गया तो अपना नाम धीरज यादव पुत्र प्रताप यादव सा0 बासूपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़ उम्र करीब 26 बताया जो मुकदमा उपरोक्त में मा0 न्यायालय द्वारा जारी NBW मे वांछित अभियुक्त है को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 1:10 बजे दोपहर हिरासत पुलिस में लिया गया। चूंकि ब्लाक होने के कारण गिरफ्तारी के समय जनता के कुछ लोग आ गये जिनसे गिरफ्तारी का गवाह बनने के लिए कहने पर भलाई बुराई के डर से अपना बिना नाम पता बताये हट बड़ गये। गिरफ्तारी के समय मा0उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त द्वारा बताये गये मो0नं0 8933055343 पर अभियुक्त के दादा श्री रामसेवक यादव पुत्र लखराज यादव सा. बासूपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़ को दिया गया। तथा विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेजा जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग -
1-मु0अ0स0151/2020 धारा 302/120B/34 भा0द0वि0 थाना तरवां आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त –
1- धीरज यादव पुत्र प्रताप यादव सा0 बासूपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – प्र0नि0 स्वतंत्र कुमार सिंह मय राह
