आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 12 अगस्त-- मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रदेश के समस्त स्वयं सहायता समूह से आच्छादित समूह सदस्य से आत्मनिर्भर नारी शक्ति के अन्तर्गत वर्चुअल संवाद किया गया। जिसमे समस्त विकास खण्ड के समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघ से जुडी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इसी क्रम मे एनआईसी आजमगढ़ से भी समूह की महिला को प्रतिभाग कराया गया। जिसमे नारी स्वावलम्बन और नारी सशक्तिकरण से ही देश समाज एवं घर के सशक्तिकरण की बात माननीय प्रधानमंत्री द्वारा बतायी गयी।
उक्त मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला , उपायुक्त (स्वतः रोजगार) मिथिलेश कुमार एवं समस्त जिला मिशन एनआरएलएम भी उपस्थित रहे।


