आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदा कर्मी वैक्सीन चोरी कर मऊ में बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर विगत 2 साल से ठेके के तहत संविदा पर तैनात वार्ड बॉय मऊ जनपद में रंगे हाथ वैक्सीन के साथ बेचते हुए गिरफ्तार जांच कर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार व चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने संविदा पर तैनात सेवा कर्मी की सेवा समाप्ति के लिए लिखा पत्र।
जानकारी के अनुसार भदसा (मऊ) निवासी राहुल राय विगत 2 साल से ठेके के तहत हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर वार्ड बॉय के रूप में तैनात था जो सरकारी वैक्सीन चोरी कर मऊ जनपद में बेचने का कार्य करता था। जिसको मऊ पुलिस ने सरकारी वैक्सीन के साथ गिरफ्तार कर लिया मुकदमा दर्ज कर आजमगढ़ जनपद को सूचित किया गया। जिसके उपरांत उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार व चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जांच की वहीं उन्होंने वैक्सिंग चोरी कर बेचते हुए पकड़े गए रंगे हाथ संविदा कर्मी राहुल राय की सेवा समाप्ति के लिए पत्र लिखा।
प्रधानमंत्री की निशुल्क कोविड-टीकाकरण योजना में लगी सेंध सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जहां प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कोविड-19 में प्राथमिकता पर निशुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। वही केंद्रों पर भारी भीड़ टीकाकरण के लिए लग रही है तो जगह-जगह से इस प्रकार की शिकायत मिल रही है कि तैनात कर्मियों के द्वारा वैक्सीन ₹1000 में टीकाकरण किया जा रहा है तो कहीं कहीं पर लाइन में खड़े लोगों को टोकन ही 200 से लेकर ₹500 तक में बेचा जा रहा है।
कोविड काल में एक तरफ प्रधानमंत्री जहां स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य कर्मी प्रधानमंत्री की राष्ट्र को समर्पित निशुल्क टीकाकरण योजना में ही छेद कर भाजपा सरकार को बदनाम कर रहे हैं और लगातार स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के नाम पर धन उगाही से लेकर टीकाकरण के लिए लग रही भीड़ से हाथापाई तक कर रहे हैं और उनके ऊपर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है।