Breaking News

जीयनपुर: 13.650 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-जीयनपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित/वारण्टी/ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगडी के कुशल निर्देश में आज दिनांक 03.09.2021 को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेन्द्र कुमार सिंह के निकट पर्य़वेक्षण मे उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव मय हमराहियान के मुखबीर के सूचना के अधार पर हेरोइन बेचते हुए देवेन्द्र सिंह पुत्र राम गोविन्द सिंह निवासी धनछुला थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को 13.650 ग्राम नाजायज हेरोइन (105 पुङिया) के साथ रजादेपुर से अजमतगढ़ जाने वाले मार्ग देशी शराब की दुकान के पास से समय 19.10 PM बजे गिरफ्तार किया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-245/21 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

देवेन्द्र सिंह पुत्र रामगोविन्द सिंह निवासी धनछुला थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0-245/21धारा-8/21एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना जीयनपुर.आजमगढ़

बरामदगी

कुल वजन -13.650 ग्राम नाजायज हेरोइन (105 पुङिया) 

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ़ ।
2. का0 मनोज कुमारथाना कोतवाली जीयनपुर जनपद-आजमगढ़ 
3. का0 राजकुमार पटेलथाना कोतवाली जीयनपुर जनपद-आजमगढ़ ।
4. म0का0 प्रियंका गुप्ताथाना कोतवाली जीयनपुर ,जनपद-आजमगढ़ ।
5. म0का0 प्रगति अवस्थी थाना कोतवाली जीयनपुर ,जनपद-आजमगढ़ ।

और नया पुराने