आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जिले के घाघरा की छोटी शाखा में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई अभी तक शव नहीं मिल सका।
जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मसूरियापुर निवासी मृतक दीपेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह पुत्र हरी प्रसाद सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष 18/ 9/ 2021 की शाम करीब 6:00 बजे के आसपास मसूरियापुर ढाला से मात्र 100 मीटर दूरी पर शौच करने गया था। पैर फिसल जाने से घाघरा की छोटी शाखा में डूब गया डूबते हुए लोगों ने देखा शोर मचाया जब तक आसपास के लोग आते तब तक वह डूब गया लोगों ने काफी प्रयास किया। लेकिन शव नहीं मिला। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस रौनापार को दी मौके पर पहुंचे रौनापार थाना प्रभारी अखिलेश पांडे द्वारा गांव के लोगों की सहायता से शव निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन शव नहीं मिला। फायर सर्विस के जवान पीएसी बाढ़ राहत के जवान लगातार शव की तलाश कर रहे हैं। लगभग 18 घंटे हो चुके हैं। समाचार लिखे जाने तक अभी नहीं मिला शव की तलाश जारी। मौके पर सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ल सहित पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। वहीं पर वरिष्ठ नेता शंकर यादव ने पुलिस को धन्यवाद दिया की लाश खोजने में दल बल के साथ लगे हुए हैं।