Breaking News

3/7 ई0सी एक्ट से संबंधित 01 वांछित गिरफ्तार, 60 कुन्टल चावल बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़: सन्तविजय नायक पुत्र पौहारी नायक ग्राम बरियापुर द्वारा ट्रैक्टर (आयसर) से चावल (120 बोरी वजन लगभग 60 कुन्टल) सार्वजनिक वितरण प्रणाली का कालाबाजारी करना, जो उ0प्र0 आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है । वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक  सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी  सगड़ी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षकगजानन्द चौबे मय हमराही कर्मचारी गण के थाना हाजा से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व  पुलिस अधीक्षक  द्वारा वाँछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में कस्बा महराजगंज में मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 263/21 धारा 3/7 ईसी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सन्तविजय नायक पुत्र पौहारी नायक निवासी ग्राम बरियापुर थाना महराजगंज आजमगढ़ इस समय परशुरामपुर बाजार में मौजूद है, यदि आप लोग जल्दी करेंगे तो अभी बाजार में ही मिल जायेगा, इस सूचना पर  प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान व मुखबीर को साथ लेकर परशुरामपुर बाजार पहुँचा कि मुखबिर खास एक किराने की दुकान के पास खड़े व्यक्ति की ओर इशारा कर हट बढ़ गया । हम पुलिस वाले एकबारगी दबिश देकर घेरकर उसे मौके पर ही पकड़ लिये, पकड़े गये व्यक्तिसे उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सन्तविजय नायक पुत्र पौहारी नायक ग्राम बरियापुर थाना महराजगंज आजमगढ़ बताया कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 09.15 बजे में बजाफ्ता बकायदा हिरासत पुलिस में लिया गया, गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त सन्तविजय नायक पूछने पर बता रहा है कि मै सन्तविजय नायक पुत्र पौहारी नायक ग्राम बरियारपुर थाना महराजगंज का निवासी हूँ । दिनांक 18.09.21 को अपना ट्रैक्टर जिसका नम्बर UP 50 K 7230 है, जिस पर  महराजगंज गोदाम से 120 बोरी चावल लादकर सरदहां पप्पू के यहां ले गया था, जहां से पुलिस द्वारा रात में 9 बजे के लगभग पकड़ा गया, मेरे पास चावल के बावत कागज नही था ।

पंजीकृत अभियोग –

1- मु0अ0सं0 263/21 धारा 3/7 ई0सी एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्त 

1.सन्तविजय नायक पुत्र पौहारी नायक ग्राम बरियापुर थाना महराजगंज आजमगढ़

बरामदगी-  -

1- चावल (120 बोरी वजन लगभग 60 कुन्टल) सार्वजनिक वितरण प्रणाली

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 

1- SHO गजानन्द चौबे मय हमराह थाना महराजगंज आजमगढ़
2- हे0का0 समेरिका यादव, का0 अभिषेक राय व म0का0 खुशबू सिंह थाना महराजगंज आजमगढ़

और नया पुराने