आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
आज़मगढ़: दिनांक 13.9.2020 को वादी उदय प्रताप सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह ग्राम अमठागोपालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ के लिखित सूचना पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया जिसमें विवेचना से अभियुक्त रविन्द्र यादव उर्फ गुड्डू यादव पुत्र सुदर्शन यादव ग्राम अमठागोपालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण वाछ्ति वारण्टी की गिरफ्तारी के चलाये गये अभियान के क्रम मे दिनांक 04.09.2020 को प्रभारी निरीक्षक जहानागंज श्री अखिलेश कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा जरियें मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 195/20 धारा 147/323/386/506 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त रविन्द्र यादव उर्फ गुड्डू यादव पुत्र सुदर्शन यादव ग्राम अमठागोपालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को समय करीब 09.45 बजे सुबह मे बजे अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ विवरणः- रविन्द्र यादव उर्फ गुड्डू यादव पुत्र सुदर्शन यादव ग्राम अमठागोपालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ अपने जुर्म से इंकार करते हुए अपनी सफा अपने वकील के हवाले से माननीय न्यायालय मे देना बता रहा है
पंजीकृत अभियोगः-
1- मु0अ0सं0 195/20 धारा 147/323/386/506 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- रविन्द्र यादव उर्फ गुड्डू यादव पुत्र सुदर्शन यादव ग्राम अमठागोपालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1-प्र0नि0 श्री अखिलेश कुमार मिश्र थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
2.का0 पंकज कुमार सिंह थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
3-म0का0 साधना सिंह थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
