आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक- 04.09.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में Mission शक्ति अभियान के तहत sp traffic सुधीर जायसवाल द्वारा कोचिंग संस्थान यूनिवर्सल अकादमी बावली मोड़ में छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों और योजनाओं के विषय मे विस्तार से बताया गया।इस अवसर पर उपस्थित छात्रओं को महिलाओं की सहायता हेतु संचालित की जा रही पुलिस विभाग की 112 सेवा, महिलाओं हेतु 112 एस्कॉर्ट सेवा, 1090 महिला हेल्पलाइन ,शक्ति परी स्कीम, एन्टी रोमियो स्कीम, महिला हेल्पडेस्क की अस्थापन उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली के विषय में भी बताया गया। उपस्थित छात्रओं को महिला एवं बालिकाओ से संबंधित पास्को एक्ट आदि एक्ट की जानकारी दी गई। महिलाओं के लिए पृथक रूप से स्थापित महिला थाना ,महिला पुलिस चौकी, महिला साइबर सेल के विषय में भी बताया गया। उपस्थित छात्रओं द्वारा इस संबंध की जिज्ञासा की गई जिनके विषय में उनहे बताया गया। उपस्थित छात्रों को भी बालिकाओ के सम्मान ,आदर एवं संवेनशील दृष्टिकोण रखने हेतु जागरूक किया गया।
एसपी ट्रैफिक द्वारा महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के बारे में बताया गया परीक्षा की तैयारी कैसे करें। गोष्ठी में लगभग 120 छात्र-छात्राएं मौजुद रहें, यूनिवर्सल एकेडमी के प्रबंधक रंजना मदेधेशिया टीएसआई धनन्जय शर्मा भी मौजुद रहें।
छात्राओं ने सरकार के मिशन शक्ति योजना एवं पुलिस स्कीम के प्रति काफी प्रसंसा प्रकट करते हुए ऐसी जागरूकता अभियान पर बल दिया। उन्हे प्रत्येक ग्रामपंचायतों पर बने मिशन शक्ति एवं महिला बीट पुलिस के गठन और कार्यो के विषय में भी विस्तार से बताया गया।

