आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों और उनके उत्पीड़न के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज-3 के तहत गुरुवार को जीयनपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गुरुकुल पब्लिक स्कूल जीयनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-3 के तहत बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणियां इत्यादि की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक किया गया।
आपकों बता दे कि जीयनपुर थाना क्षेत्र के गुरुकुल पब्लिक स्कूल जीयनपुर में मिशन शक्ति पेज 3 के तहत गुरुवार को जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसमें बच्चियों को अनेकों प्रकार की जानकारियां दी गई । जीयनपुर कोतवाली के एसआई सुरेंद्र प्रताप यादव ने मिशन शक्ति, महिला हेल्प डेस्क, यातायात नियम, यूपी 112, वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 व ट्विटर सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहाकि छात्राएं किसी भी व्यक्ति की अभद्र टिप्पणी, छींटाकशी, छेड़छाड़ व अराजक तत्व के पीछा करने पर बिना डरे तत्काल यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवाओं से सहायता लें। वूमेन पावर लाइन पर शिकायत सुनने वाली अधिकारी भी महिला होती है। इसमें शिकायतकर्ता का नाम, पता व मोबाइल नंबर पूर्णतया गोपनीय रखते हुए सहायता की जाती है। इस दौरान एसआई सुरेंद्र प्रताप यादव, महिला कांस्टेबल नीलम देवी, प्रगति अवस्थी मौजूद रही।