Breaking News

आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मिलीं मुफ्त सेवायें व दवाएं।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

मेले में 2,931 लाभार्थियों को मिला चिकित्सीय लाभ।

कुल 188 बने गोल्डन कार्ड।

244 एंटीजन जांच में सभी निगेटिव।

आजमगढ़, 04 अक्टूबर  2021: स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए एक बार फिर प्रत्‍येक रविवार को नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा  रहा है | जिले की  समस्त प्राथमिक और सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी गयी | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी ने कहा कि मेले के माध्यम से लोगों तक स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराने, साथ ही संचारी रोग, कोविड नियम का पालन एवं साफ-सफाई एवं पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है |  
सीएमओ डॉ आईएन तिवारी ने बताया कि जिले में आरोग्य स्वास्थ्य मेले के मद्दे नजर स्वास्थ्य उप केंद्र,प्राथमिक एवं सामुदायिक  स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत चिकित्सकों द्वारा कुल 2931 मरीजों इलाज की सुविधा दी गयीं। साथ ही आरोग्य मेले में 188 गोल्डन कार्ड बनाए गए। जिसमें कोविड हेल्प डेस्क में कुल 244 एंटीजन जाँच की गई, जिसमें सभी निगेटिव पाए गये। 
मेले में स्वास्थ्य सुविधाएं,जांच, उपचार और मुफ्त दवाएं आदि उपलब्ध कराये गये  थे।  मेला परिसर में प्रवेश करने से पूर्व प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही थी। साथ ही मास्क और सेनेटाइजर की व्यवस्था के साथ ही मेले का आयोजन किया गया| 
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाईके राय ने बताया  मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठरोग आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की नि:शुल्क सेवाएं दी गई। गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की सेवायें प्रदान की गई। साथ ही पीएचसी पर जो जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं थी | उन मरीजों को जांच के लिए सीएचसी अथवा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
लाभार्थियों में ब्लॉक सठियाव  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से प्रमोद ने कहा की आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन रविवार को होने से बहुत सुविधा है | घर के बच्चों और पत्नी को लेकर आया हूँ |  डॉक्टर ने सभी को देखा और खाने-पीने से संबन्धित परहेज के बारे में भी बताया।
ब्लॉक सठियाव से पूजन ने कहा मेले में सभी इलाज और जाँच सभी सुविधा उपलब्ध है ।  दवा और जांच सब मुफ्त में मिला । साथ में मास्क भी दिया गया है।

और नया पुराने