Breaking News

सबको हुनर सबको काम के तहत सावित्री बाई फूले राजकीय पॉलिटेक्निक में अप्रेंटिस रोजगार मेले का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 05 अक्टूबर-- कौशल विकास मिशन के तत्वाधान में सबका हुनर सबको काम के तहत सावित्री बाई फूले राजकीय पॉलिटेक्निक में अप्रेंटिस रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता जसरासरिया, महामंत्री उषा आर्या एवं कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। 
रोजगार मेले में कुल 25 कम्पनियों के द्वारा 142 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया। संयुक्त निदेशक एसएन राम ने कहा कि इस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन प्रशिक्षार्थियों के लिए था, जो आईटीआई पास करने के बाद रोजगार की तलाश में भटक रहे थे। रोजगार मेले में आय विभिन्न कम्पनियों ने 142 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया है। अब यह प्रशिक्षणार्थी रोजगार की मुख्य धारा से जुड़ेंगे। 
भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार बेरोजगारों के प्रति गंभीर है। उनको रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार रोजगार मेले का आयोजन करा रही है। इसके अलावा नौजवानों को भी रोजगार देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। 
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, आईटीआई के प्रधानाचार्य अशोक कुमार, अजय कुमार आर्य, रविन्द्र कुमार यादव, अजय यादव, रामप्रवेश सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे। 

और नया पुराने