Breaking News

जीयनपुर: वाहन व मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली जीयनपुर।

चोरी की चार अदद मोबाईल व एक अदद मोटरसाइकिल तथा चोरी करने में प्रय़ुक्त उपकरण के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारण्टी/ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगडी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 14.10.2021 को उ.नि. रामगोपाल त्यागी मय हमराह द्वारा मुखबीर की सूचना के अधार पर हर्सिंगपुर तिराहा के पास से समय 06.35 बजे अभियुक्तगण (1) संजय राम पुत्र ओमप्रकाश निवासी सहेरुवा थाना गगहा जनपद गोरखपुर (2) अरमान कुमार पुत्र रामाश्रय राम निवासी उमरी शेखपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के पास से चोरी की 01 अदद मोटरसाईकिल व चार अदद मोबाईल स्मार्ट फोन, 03 अदद स्लाइडर रिन्च,एक अदद रेती,दो नम्बर प्लेट, दो अदद पेचकस,नौ अदद रिन्च,एक अदद भारतीय स्टेट बैंक पासबुक तथा एक अदद बैग बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थानास्थानीय पर मु0अ0सं0 302/21 धारा 411/414/420 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है । 

पंजीकृत  अभियोग

मु0अ0सं0 302/21 धारा 411/414/420 भादवि  थाना जीयनपुर ,आजमगढ़ । 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1 संजय राम पुत्र ओमप्रकाश निवासी सहेरुवा थाना गगहा जनपद गोरखपुर ।
2 अरमान कुमार पुत्र रामाश्रय राम निवासी उमरी शेखपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़। 

बरामदगी

एक अदद मोटरसाईकिल,चार अदद मोबाईल स्मार्ट फोन, 03 अदद स्लाइडर रिन्च,एक अदद रेती,दो नम्बर प्लेट, दो अदद पेचकस,नौ अदद रिन्च,एक अदद भारतीय स्टेट बैंक पासबुक,एक अदद बैग 

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. उ0नि0 रामगोपाल त्यागी  थाना कोतवाली जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ । 
2. का0 रणवीर यादव थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़। 
3. का0 शशांक मिश्रा थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।

और नया पुराने