Breaking News

कोतवाली जीयनपुर पुलिस की तत्परता से ट्रक लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट का ट्रक बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली जीयनपुर।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारण्टी/ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगडी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना जीयनपुर श्री दिनेश कुमार यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन करते हुए कस्बा जीयनपुर मे मौजूद थे कि जरिये दूरभाष सूचना प्राप्त हुई कि पकवाइनार मोड़ से अर्टिका कार सवार चार व्यक्ति ट्रक नं0 UP63AT5757 के उसके ड्राइवर को धमकी देकर जबरदस्ती आजमगढ़ की तरफ ले जा रहे है । इस सूचना पर प्र0नि0 मय हमराह कर्म0गण के आजमगढ़ की तरफ तेज गति से रवाना होकर बनकट बाजार के आस पास पहुचा ही थे कि उपरोक्त ट्रक काफी तेज गति से आजमगढ़ की तरफ जाता हुआ दिखायी दिया ।
प्र0नि0 जीयनपुर मय हमराह द्वारा उपरोक्त ट्रक का पीछा किया गया तो पुलिस को पीछे आता देख  ट्रक चालक और तेज रफ्तार से ट्रक को भगाने लगा । किशुनदासपुर पी0एम0टी0 प्लाण्ट के पास उपरोक्त ट्रक को ओवरटेक कर हिकमत अमली  से रूकवाया गया । रूकने के उपरान्त ट्रक के केबिन मे देखा गया तो तीन व्यक्ति मौजूद मिले जिन्हे नीचे उतारकर पूछताछ किया गया तो एक व्यक्ति ने अपना नाम मुनीम S/o सीताराम निवासी लेडूवार खार थाना कढ़वा जनपद चितरंगी (मध्य प्रदेश) बताया और बताया की इस ट्रक का चालक मै ही हूँ । मुझे ये दोनों व्यक्ति गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर धमकाते हुए मुझे व मेरे ट्रक को लेकर भाग रहे थे । अन्य दोनो व्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो एक ने अपना दीपक राय S/o स्व0 अशोक राय निवासी किशुनदासपुर थाना कन्धरापुर तथा दुसरे ने अपना नाम इन्द्रेश यादव S/o राजा राम यादव R/o खोजापुर माधोपट्टी थाना कन्धरापुर आजमगढ़ बताए मौके पर बरामद ट्रक का निरीक्षण किया गया तो ट्रक बाडी पर यादव लिखा है जिस पर गिट्टी लदी हुई है । ट्रक पर UP63AT5757 का नम्बर प्लेट लगा है । निरीक्षण के पश्चात उपरोक्त ट्रक के चालक के प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0- 300/2021  धारा 365/392/411 भादवि बनाम दीपक साय पुत्र स्व0 अशोक राय व इन्द्रेश यादव पुत्र राजाराम के पंजीकृत कर अभियुक्तगण को  समय करीब 15.25 बजे पुलिस हिरासत लेकर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत  अभियोग

मु0अ0सं0- 300/2021 धारा- 365/392/411 भादवि थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ़।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. दीपक राय S/o स्व0 अशोक राय निवासी किशुनदासपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ ।
2. इन्द्रेश यादव S/o राजा राम यादव R/o खोजापुर माधोपट्टी थाना कन्धरापुर आजमगढ़

बरामदगी

एक अदद ट्रक नं0 UP 50 AT 5757                         

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. SHO दिनेश कुमार यादव थाना कोतवाली जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ । 
2. का0 प्रमोद यादव, थाना कोतवाली जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़। 
3. का0 अनिल चौधरी थाना कोतवाली जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ ।
4.  म0आ0 नीलम देवी थाना कोतवाली जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़।  
5. म0आ0 पूजा यादव थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।

और नया पुराने