Breaking News

मेहनाजपुर: एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेहनाजपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में दिनांक 14.10.2021 को उ0नि0 अतीक अहमद मय हमराहियान के साथ वांछित,वारंटी व ईनामिया की गिरफ्तारी हेतु ग्राम जमुखा में मु0अ0सं0 100/21 धारा  326,120बी  भादवि से सम्बन्धित अभिय़ुक्त रामबृक्ष गोंड उर्फ बौडम पुत्र स्व0 मनई गोंड ग्राम जमुखा थाना मेहनाजपुर  के घर दबिश देने हेतु जा रहा थे कि उसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली की उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त  रामबृक्ष गोंड उर्फ बौडम अपने खेत की तरफ ग्राम जमुखा अम्बेडकर मूर्ती के पास खड़े हैं जो कहीं भागने के फिराक में हैं। इस सूचना पर उ0नि0 अतीक अहमद  मय हमराही के ग्राम जमुखा अम्बेडकर मूर्ति के पास पहुंचे तो अम्बेडकर मुर्ति के पास सड़क पर खड़ा व्यक्ति  पुलिस बल को अपने तरफ आता देख  सड़क पकड़कर जमुखा की तरफ जाने लगा कि शक होने पर रोक कर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम रामबृक्ष गोंड उर्फ बौडम पुत्र स्व0 मनई गोंड ग्राम जमुखा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया । अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराकर समय करीब 9.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु.अ.सं. 100/2021 धारा 326,120B भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

रामबृक्ष गोंड उर्फ बौडम पुत्र स्व0 मनई गोंड ग्राम जमुखा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.उ0नि0 अतीक अहमद थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. हे0 का0 अवदेश यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ ।
3.का0 राजेन्द्र प्रसाद यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ ।
4. म0का0 रंजना देवी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ ।
5.म0 का0 प्रतिभा यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने