Breaking News

जनपद आजमगढ के जजी मैदान में प्रदर्शनी लगाए जाने हेतु बंद निविदा आमन्त्रित किया जाता है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 21 अक्टूबर -- अध्यक्ष नीलामी समिति/विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 एक्ट आजमगढ़ शिवचन्द ने बताया कि जनपद आजमगढ के जजी मैदान में प्रदर्शनी लगाए जाने हेतु बंद निविदा आमन्त्रित किया जाता है।

अतः जनपद न्यायालय आजमगढ के जजी मैदान में माह नवम्बर व माह दिसम्बर 2021 के मध्य प्रदर्शनी आदि लगाए जाने के इच्छुक व्यक्ति/संस्था/विभाग अपना आवेदन पत्र अंतिम तिथि दिनांक 30.10.2021 तक नजारत अनुभाग मे प्रस्तुत करें। प्रत्येक आवेदन पत्र के साथ ’जनपद न्यायाधीश आजमगढ’ के नाम से बना रु0 2,00,000/- का जामानत धनराशि का बैंक ड्राफ्ट संलग्न करना अनिवार्य है तथा प्रतिदिन किराये की राशि कम से कम रु0 2,50,000/- होना अनिवार्य है इससे कम की राशि तथा अन्तिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कांई विचार नही किया जाएगा। निविदा दिनांक 30.10.2021 को सायं 4.30 पर खोला जायेगा। आवेदकगण दस कक्षीय न्यायालय भवन के हाल ऑफ जस्टिस में निविदा खुलने के दौरान उपस्थित रह सकते हैं। प्रकाशन व्यय स्वयं प्राथीगण द्रारा ही वहन किया जायेगा। नीलामी से सम्बधित विस्तृत सूचना जनपद न्यायालय आजमगढ के नजारज अनुभाग से प्राप्त कर सकते है।

और नया पुराने